Hanuman Chalisa

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (17:17 IST)
Maharashtra News : महाराष्ट्र के मुंबई से दो खबरें आपको विचलित कर देगी। पहली शिक्षक की प्रताड़ना से परेशान होकर 13 वर्ष की छात्रा ने छत से कूदकर जान दे दी। वहीं दूसरी में ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई से क्षुब्ध होकर छात्र ने घर में फांसी लगा लगी।
 
हिन्दी-मराठी भाषा विवाद में एक कॉलेज के छात्र ने घर में फांसी के फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र की पहचान अर्णव खैरे के रूप में हुई है। इस मामले में कल्याण की कोल्सेवाडी पुलिस ने एडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लोकल ट्रेन में सफर के दौरान कुछ लोगों ने मराठी ना बोलने पर अर्णव की पिटाई कर दी थी। मृतक युवक कल्याण ईस्ट के तीसगांव नाका का रहने वाला है। 
ALSO READ: प्रशांत किशोर ने जनसुराज को दान की पूरी संपत्ति, अपने पास क्या रखा?
मीडिया खबरों के अनुसार मुताबिक मुलुंड में कॉलेज जाते समय ट्रेन में धक्का लगा। इससे हिंदी-मराठी बोलने को लेकर बहस हो गई। इसी बहस में चार-पांच लोगों ने अर्नव खैरे को बुरी तरह पीटा। इस पिटाई के बाद मेंटली स्ट्रेस में आए अर्नव खैरे ने अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कोलसेवाड़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
  
छत से कूदी 8वीं की छात्रा 
13 वर्षीय छात्रा आरोही दीपक बिटलान ने स्कूल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी। हालांकि आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन मृतक छात्रा के माता-पिता ने स्कूल के शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माता-पिता का आरोप है कि आरोही ने शिक्षकों के उत्पीड़न और प्रताड़ना से तंग आकर इतना बड़ा और दर्दनाक कदम उठाया होगा। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने फिर खेला भारत के साथ खेल- कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी, पहलगाम हमले को बताया विद्रोही हमला

SIR पर संग्राम, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को प्रक्रिया रोकने को क्यों कहा

नीतीश कुमार ने रचा कीर्तिमान, सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तो किसी और के नाम है दर्ज

किसी बच्चे को मेरी तरह न झेलना पड़े, जीने की इच्छा खो बैठा हूं, ट्रेन के आगे कूदा 10वीं का छात्र, सुसाइड नोट में दिल दहलाने वाली बातें

Al-Falah University कैसे बनी आतंक का अड्डा, पढिए अब तक क्या क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

stock market : 2 दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक 400 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 124 अंक टूटा

Samsung Galaxy Tab A11+ कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, भारत का लड़ाकू विमान 'तेजस' क्रैश (वीडियो)

LIVE: दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, क्रेश हुआ लड़ाकू विमान तेजस

अगला लेख