Hanuman Chalisa

दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, भारत का लड़ाकू विमान 'तेजस' क्रैश (वीडियो)

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (16:25 IST)
Tejas crashes at Dubai Air Show: दुबई एयर शो (Dubai Airshow 2025) के दौरान भारत का लड़ाकू विमान 'तेजस' दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन पर गिरते हुए विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। दुबई एयर शो विमानन (Aviation), अंतरिक्ष (Space) और रक्षा (Defence) उद्योगों के लिए दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है। 
 
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एयर शो में फ्लाइट डिस्प्ले के दौरान दोपहर 2.10 मिनट पर यह हादसा हुआ। यह भारत का स्वदेशी रूप से विकसित दूसरा लड़ाकू विमान है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेजस आसमान में उड़ान भरते हुए अचानक नीचे आ गया। 
<

BREAKING NEWS : दुबई एयर शो में शुक्रवार को फ्लाइट डिस्प्ले के दौरान लड़ाकू विमान तेजस क्रेश हुआ। जमीन से टकराते ही फाइटर जेट में लगी आग।#dubaiplanecrash #dubaiaircrash #Dubai #airshow #tejas #planecrash #fighterjet #breakingnews‌ pic.twitter.com/xfUwY1q8hE

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) November 21, 2025 >
पूर्णत: स्वदेशी विमान : तेजस विमान भारत द्वारा विकसित एक हल्का, कई भूमिकाओं वाला (Multi-role) और सुपरसोनिक (Supersonic) लड़ाकू विमान है। इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा डिज़ाइन और विकसित किया गया है। यह 4.5वीं पीढ़ी (4.5th Generation) का लड़ाकू विमान है। यह अपनी श्रेणी के आधुनिक सुपरसोनिक लड़ाकू विमानों में सबसे हल्का और सबसे छोटा है, जिसका खाली वजन लगभग 6,560 किलोग्राम है।
 
यह 1.6 मैक (Mach 1.6) से 1.8 मैक तक की अधिकतम गति से उड़ान भर सकता है, लगभग 2 हजार 220 किमी प्रतिघंटा। इसकी अधिकतम युद्धक रेंज (Combat Range) लगभग 500-1200 किमी है, जबकि फ़ेरी रेंज (Ferry Range) लगभग 3000 किमी तक है। यह अपने साथ 4000 किलोग्राम तक का हथियार और बाहरी उपकरण ले जा सकता है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी

अगला लेख