Hanuman Chalisa

विश्व हिंदी दिवस है आज जानिए तथ्य जाने अनजाने

Webdunia
World Hindi Day 2023 
 
हर साल 10 जनवरी को पूरी दुनिया में विश्‍व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाया जाता है, ठीक वैसे ही जैसे 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है, क्‍योंकि इसी दिन साल 1949 में हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था। तब से हर साल 14 सितंबर को 'राष्ट्रीय हिंदी दिवस' मनाया जाता है।

आइए जानते हैं खास तथ्य- 
 
- जबकि 10 जनवरी को विश्‍व हिंदी दिवस मनाया जाता है, साल 1947 में जब अंग्रेजों की गुलामी से भारत आजाद हुआ तो उसके सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल था। 
 
- सन् 1918 में महात्मा गांधी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था, इसे गांधीजी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।
 
- नागपुर में 10 जनवरी 1975 को पहला विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन हुआ था। जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। 
 
- विश्‍व हिंदी दिवस को मनाने की औपचारिक घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्ष 2006 में की थी। 2006 के बाद से हर साल यह दिवस विश्‍व स्‍तर पर बनाया जा रहा है। 
 
- दरअसल, भारत में सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं। 6 दिसंबर 1946 में आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए संविधान का गठन हुआ। संविधान सभा ने अपने 26 नवंबर 1949 को संविधान के अंतिम प्रारूप को मंजूरी दे दी। 
 
- आजाद भारत का अपना संविधान 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ। तब सबसे बड़ा सवाल यह था कि भारत की कौन सी राष्ट्रभाषा चुनी जाए। फिर काफी सोच विचार और बहस के बाद हिंदी और अंग्रेजी को नए राष्ट्र की भाषा चुना गया। 
 
- संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी को अंग्रेजों के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी।
 
- भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने कहा कि इस दिन के महत्व देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाए। बता दें पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 में मनाया गया था।
 
- 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी। अंग्रेजी भाषा को हटाए जाने की खबर पर देश के कुछ हिस्सों में विरोध प्रर्दशन शुरू हो गया था। भाषा विवाद को लेकर दंगे भी हुए। 
 
- 1998 के पूर्व, मातृभाषियों की संख्या की दृष्टि से विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं के जो आंकड़े मिलते थे, उनमें हिंदी को तीसरा स्थान दिया जाता था।
 
- हिंदी की प्रमुख बोलियों में अवधी, भोजपुरी, ब्रजभाषा, छत्तीसगढ़ी, गढ़वाली, हरियाणवी, कुमांऊनी, मागधी और मारवाड़ी भाषा शामिल हैं।
 
- हिंदी भारतीय गणराज की राजकीय और मध्य भारतीय- आर्य भाषा है। 
 
- 42.20 करोड़ लोग इसकी 50 से अधिक बोलियों में से एक इस्तेमाल करते हैं।
 
- 2001 की जनगणना के अनुसार तकरीबन 25.79 करोड़ भारतीय हिंदी का उपयोग मातृभाषा के रूप में करते हैं।
 
- विदेश में पहली बार भारतीय दूतावासों में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया तथा इसकी शुरुआत नॉर्वे के भारतीय दूतावास से हुई थी।
 
- विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जन-जन तक पहुंचाना है। 
 
- दुनियाभर में लोग इस दिन एक-दूसरे को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। 
 
- विश्व हिंदी के मौके पर देश और दुनिया में एकसाथ हिंदी भाषा में कई संगोष्ठी किए जाते हैं। 
 
- साथ ही विदेश में स्थित सैंकड़ों विश्‍वविद्यालयों में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है तथा हिंदी पढ़ाई जाती है।
 
- विश्व हिंदी दिवस के मौके पर देश-विदेश में हिंदी भाषा में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ALSO READ: विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है? 10 बड़ी बातें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध

Birsa Munda: आदिवासी स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा

World Bicycle Day 2026: 3 जून विश्व साइकिल दिवस: साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं

अगला लेख