Hanuman Chalisa

Goa Liberation Day : गोवा मुक्ति दिवस पर जानें गोवा के बारे में 10 रोचक तथ्य

Webdunia
रविवार, 19 दिसंबर 2021 (06:00 IST)
गोवा युवाओं का मुख्य स्पॉट है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि युवावस्था में सभी युवाओं की एक बार गोवा जाने की ख्वाहिश होती है। गोवा नाईट लाइफ, बीच, खान-पान और एडवेंचर स्पोर्ट के लिए प्रसिद्ध है। गोवा घूमने के लिए आज जितना प्रसिद्ध है उससे कहीं ज्यादा उसका इतिहास रोमांचित कर देना वाला है। हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। वैसे गोवा के इतिहास से बहुत कम लोग वाकिफ है तो आइए जानते हैं गोवा मुक्ति दिवस पर गोवा के बारे में खास बातें -

-  भारत को आजादी मिलने के 14 साल बाद गोवा को पुर्तगाली शासन से आजादी मिली थी। जिसके लिए भारतीय सशस्त्र बलों ने संयुक्त कार्रवाई की थी।

- भारतीय सेनाओं ने 19 दिसंबर, 1961 को ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत पुर्तगालियों को गोवा से जाने पर मजबूर किया गया था। इसके बाद से इस ऐतिहासिक दिन को सम्मान से गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाते हैं।

- गोवा पर लंबे वक्त तक पुर्तगालियों का शासन रहा। आजादी के 14 साल बाद 1962 में गोवा भारत का हिस्सा बना। गोवा की राजधानी पणजी है।

- मार्च 1510 में अलफांसो-द-अल्बुकर्क के नेतृत्व में गोवा पर पुर्तगालियों ने सबसे पहले हमला किया था। हालांकि गोवा को मुक्त कराने के लिए यूसुफ आदिल खां ने उन पर हमला किया। जिसके बाद पुर्तगाली घबरा कर भाग गए।

- 18 दिसंबर, 1961 को 36 घंटे तक सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन विजय चला। जिसमें भारतीय वायु सेना, नौसेना और भारतीय सेना के हमले शामिल थे।  

- पुर्तगालियों से भारत को आजाद कराने के बाद अल्बुकर्क ने इस पर फिर से कब्जा जमा लिया। और 1809-1815 के बीच नेपोलियन ने पुर्तगालियों पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद 1947 तक गोवा अंग्रेजों के कब्जे में रहा। और फिर 1961 में भारत का हिस्सा बना।

- हालांकि गोवा अपना स्थापना दिवस 30 मई, 1987 को मनाता है।

- पुर्तगालियों ने भारत पर 450 सालों तक राज किया।

- गोवा में चुनाव के बाद 20 दिसंबर , 1962 को श्री दयानंद भंडारकर गोवा के पहले निर्वाचित सीएम बनें।

- एक तरफ गोवा को आजादी और मुख्यमंत्री दोनों मिल गए। लेकिन गोवा को महाराष्ट्र में विलय की बात की गई। क्योंकि गोवा महाराष्ट्र के पडोस में था। हालांकि 1967 में जनमत संग्रह के बाद केंद्र शासित प्रदेष के रूप में रहना पसंद किया। और इस प्रकार गोवा देश का 25वां राज्य बना गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख