Hanuman Chalisa

यूक्रेन के बारे में ये अनजाने तथ्य आप नहीं जानते होंगे

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (13:39 IST)
यूक्रेन और रूस के बीच जंग काफी तेज हो गई है। रूस की तरफ से हमला लगातार जारी है तो यूक्रेन ने भी हार मानने से मना कर दिया है। युद्ध में रूस और यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेन की रक्षा मंत्री हैन्ना माल्‍यार ने दावा किया कि रूस ने अब तक करीब 4300 सैनिकों को गंवा दिया है। पिछले चार दिनों से जारी युद्ध में लाखों लोगों को अपनी जान बचाने के लिए बंकरों में तो दूसरे देशों में भागना पड़ रहा है, तो कई लोग मेट्रो स्टेशन में अपने दिन गुजार रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से आप लगातार यूक्रेन का नाम सुनते जा रहे हैं। आइए जानते हैं यूक्रेन से जुड़े रोचक तथ्‍य -

- यूक्रेन यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। 1990 में यूक्रेन सोवियत संघ से अलग हुआ था। इसे देश में बड़ी तादाद में लोग खेती करते हैं। यह कमाई का सबसे बड़ा स्रोत है। खेती के मामले में यूक्रेन देश में तीसरे नंबर पर आता है। 30 फीसदी आबादी ग्रामीण इलाके में रहती है। वहीं क्षेत्रफल के लिहाज से यह यूक्रेन यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

- यह जानकर आश्चर्य होगा कि यूक्रेन में दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़किया है। यहां पर डेटिंग आम बात है। साथ ही लड़कियों को अपने अनुसार जीवन जीने की आजादी है।

- यूक्रेन की राजधानी कीव है। इस देश में ईसाइयों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके बाद यहां मुस्लिम आबादी अधिक है।

- यूक्रेन देश जहाज बनाने के लिए भी मशहूर है। यहां पर दुनिया का सबसे जहाज है।

- राजधानी कीव की सबसे रोचक चीज है यहां पर विश्व की सबसे गहराई में बनी मेट्रो लाइन है। उसका नाम है स्वितोशिंको ब्रोवार्स्‍का ट्रेन लाइन। यह जमीन से 105.5 मीटर गहराई में चलती है।इसके अधिकतम स्टेशन इतने ही नीचे बने है।

- यूक्रेन के शिक्षा के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है। यहां पर 98.8 फीसदी आबादी शिक्षित है।

- यूक्रेन दुनिया के तीन सबसे बीजी मैकडी है। उन्हीं में से एक मैकडी पर काफी लोग आते हैं। यह टॉप 5 मैकडी में शामिल है।

- WHO के मुताबिक यूक्रेन शराब खपत करने वाला दुनिया में छठा सबसे बड़ा देश है।

- यूक्रेन का लोकप्रिय खेल फुटबॉल और मुक्‍केबाजी है।

- यूक्रेन से दिल्ली की दूरी 5000 किमी है। फ्लाइट से 5 घंटे का सफर है।

- यूक्रेन में मेडिकल की शिक्षा पूरी दुनिया के मुकाबले बहुत सस्ता है। जिस वजह से यूक्रेन में कई भारतीय छात्र अपनी मेडिकल की पढ़ाई यहीं से करते हैं।

- यूक्रेन की सीमाएं स्‍लोवाकिया, दक्षिण पश्चिम में रोमानिया, पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, माल्‍दोवा, दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से लगती है।

- यूक्रेन में हर वर्ष अनाज का उत्पादन इतनी मात्रा में होता है कि समूचे यूरोप के लोगों का खिलाया जा सकता है।

- 1986 में यूक्रेन में सदी की सबसे बड़ी चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र त्रासदी घटी थी।

- यूक्रेन में गैस, तेल, लोहा सहित अन्य कई धातुओं का भण्‍डारण मौजूद है।

- यूक्रेन के लोग तेज-तर्रार और ऊर्जावान होते हैं।

- यूक्रेन के मुख्य आय का स्‍त्रोत गाड़ी, स्पेसक्राफ्ट और हवाई जहाज का निर्माण।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख