Hanuman Chalisa

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2023: क्या है थीम और इतिहास?

Webdunia
शनिवार, 18 मार्च 2023 (15:28 IST)
- ईशु शर्मा
 
क्या आपको पता है कि हमारी पृथ्वी 33% जंगलों से घिरी हुई है और करीब 2 मिलियन (million) से ज़्यादा लोग अपने जीवन के लिए पूरी तरह से जंगल पर ही निर्भर है? हमारे जीवन में जंगल का बहुत महत्व है क्योंकि हमारे दिनचर्या में हम जिन चीज़ों का प्रयोग कर रहे हैं वो कहीं न कहीं जंगलों में मौजूद तत्वों के द्वारा ही बनाई जाती हैं। पर हम सब जंगल के महत्वता को भूलकर उसका विनाश करते जा रहे हैं जिसके कारण आज हमें जलवायु परिवर्तन का सामना करना पड़ रहा है।
 
इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल 21 मार्च को यूनाइटेड नेशन फोरम ऑन फॉरेस्ट्स (United Nations Forum on Forests) और खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा विश्व अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests) मनाया जाता है। इसका प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations Gebneral Assembly) द्वारा 2012 को पारित किया गया था। चलिए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय वन दिवस से जुड़ी प्रमुख बातें-
 
क्या है अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2023 की थीम? 
 
अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2023 की थीम "वन और स्वास्थ्य" (Forests and Health) निर्धारित की गई है और हर साल Collaborative Partnership on Forests द्वारा विश्व वन दिवस की थीम निर्धारित की जाती है। इस थीम का उद्देश्य है कि जंगल हमें हमारी सेहत के लिए कई चीज़े प्रदान करता है फिर चाहे वो शुद्ध पानी, शुद्ध हवा या जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए कार्बन अब्सॉर्ब करना क्यों न हो। हम जंगल से कई फायदे लेते हैं इसलिए इस वर्ष 2023 में हमें ये संकल्प लेना चाहिए कि वन संरक्षण के लिए हम पर्यावरण को स्वस्थ बनाएं। 
क्या है अंतरराष्ट्रीय वन दिवस का इतिहास?
 
2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा विश्व वन दिवस मनाने का फैसला किया गया और 2013 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। इसके साथ ही भारत में भी पहली बार 2013 में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया था।
 
क्या है अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के महत्व?
 
अंतरराष्ट्रीय वन दिवस लोगों के बीच जंगलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ताकि लोग पर्यावरण संरक्षण की तरफ अपना ध्यान केंद्रित करें। इसके साथ ही और भी कई पहलू हैं।
 
- हमारे जीवन के लगभग सभी पहलू वनों से संबंधित हैं।
- वनों और उनके संसाधनों का सस्टेनेबल मैनेजमेंट (sustainable management) ही जलवायु परिवर्तन से निपटने और हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का एकमात्र तरीका है।
- अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के ज़रिये दुनिया के सभी देशों के लीडर को जलवायु परिवर्तन के लिए अवगत कराना है ताकि वो इस समस्या के लिए गंभीर कदम उठाएं।
- यह दिन इस बात की याद दिलाता है कि हमें वनों के संसाधनों का सम्मान करना चाहिए जो वे हमें प्रदान करते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख