Hanuman Chalisa

Kite Decoration Ideas: ऐसे सजाएं अपनी पतंग, सब देखकर हो जाएंगे हैरान

मकर संक्रांति 2024 में इन यूनिक स्टाइल से अपनी पतंग को सजाएं

WD Feature Desk
  • गुजराती स्टाइल में सजाएं पतंग।
  • धागे की डोर की जगह इस चीज़ की डोर लगाएं।
  • देसी बॉलीवुड हेरोइन की तरह सजाएं पतंग।
Kite Decoration Ideas : मकर संक्रांति (makar sankranti 2024) का त्यौहार बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबके लिए खास होता है। इस साल मकर संक्रांति 2024, 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन आसमान में पतंगों का मेला लगा होता है और ज़मीन पर इन पतंगों की प्रतियोगिता होती है। परिवार और दोस्तों के साथ पतंग प्रतियोगिता करने में बहुत मज़े आते हैं। इनमें कई लोग ऐसे होते हैं जो पतंग उड़ाने में माहिर होते हैं और कई ऐसे में जो हर साल पतंग उड़ाना सीखते हैं। ALSO READ: Kite Craft Easy: बाज़ार नहीं अब घर पर ही बनाएं पतंग
 
पतंग उड़ाने के अलावा पतंग सजाने की प्रतियोगिता भी लोगों को बहुत पसंद आती है क्योंकि इसमें आपकी क्रिएटिविटी सामने आती है। साथ ही स्कूल में भी बच्चों के लिए Kite Decoration प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। अगर आप भी अपनी पतंग को सुंदर तरीके से सजाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन आईडिया। आइए जानते हैं इन सुंदर आईडिया के बारे में (kite decoration ideas for sankranti)...
 

1. अगर आप गुजराती स्टाइल में अपनी पतंग को सजाना चाहते हैं तो ये स्टाइल आपके लिए परफेक्ट है। हालांकि यह डेकोरेशन पतंग पर नहीं की गयी है क्योंकि इतनी हैवी डेकोरेशन से पतंग फट सकती है। आप कपड़े या मोटे कागज पार इस तरह की डेकोरेशन कर सकते हैं। ALSO READ: Makar Sankranti Rangoli 2024: मकर संक्रांति पर बनाएं पतंग रंगोली डिजाइन

2.  अगर आपको कोई ड्रामेटिक और क्यूट डेकोरेशन करना है तो इस डिज़ाइन से बेहतर कुछ नहीं है। इस पतंग का डिज़ाइन किसी देसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं और यह काफी सुंदर भी है। इसके लिए आपको पहले कागज पर ड्राइंग करनी होगी और फिर आप उसमें लकड़ी और डोर लगा सकते हैं। आप अपने पसंद के रंग चुन सकते हैं।

3. यह डेकोरेशन भी बहुत सुंदर और आसान है। इसके लिए आपको इस तरह के सुंदर रंग चाहिए होंगे। आप इस तरह के कागज खुद भी तैयार कर सकते हैं या प्रिंटर से प्रिंट कर सकते हैं। इस पतंग में सबसे खास इसकी डोर है। इसकी डोर पर आप कागज की रिबन लगाएं जिससे आपकी पतंग और भी खुबसूरत लगे। 

4. अगर आप बच्चों के लिए पतंग बना रहे हैं या आप स्कूल में पतंग बना रहे हैं तो इस डिज़ाइन को ज़रूर ट्राई करें। इस पतंग की सबसे खास बात ये है कि इसमें धागे की डोर की जगह टॉफ़ी की डोर है। यह बहुत क्रिएटिव और अलग आईडिया है जो आपकी पतंग को सबसे यूनिक बना सकता है। 
ALSO READ: पोंगल त्योहार कैसे मनाया जाता है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

अगला लेख