Hanuman Chalisa

जानिए मृत सागर (dead sea) में क्यों नहीं डूब सकते हम

Webdunia
- अथर्व पंवार
मृत सागर एक नमक की झील है जो इजराइल के पश्चिम और जॉर्डन के पूर्व में, इन दोनों देशों के बीच स्थित है। यह पूरे विश्व में प्रसिद्ध है क्योंकि यहां आप समुद्र में डूब नहीं सकते। इस अद्भुत और अनोखे रोमांच का आनंद लेने यहां दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यह एक रोचक बात ही है कि जिस स्थान का नाम मृत सागर हो वहां हम डूब नहीं सकते।
हम मृत सागर में क्यों नहीं डूब सकते ?
इस झील में नमक और अन्य धातुओं की मात्रा दूसरे सागरों या झीलों की अपेक्षा अधिक है। इस कारण यहां का पानी भारी है अर्थात यहां के पानी का घनत्व ज्यादा है। इससे पानी में उत्प्लावक बल बढ़ जाता है और वह डूबने नहीं देता।
 
पर्यटकों की मनपसंद जगह -
हर वर्ष यहां हजारों पर्यटक आते हैं। यहां पानी में धातु और लवण की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह त्वचा के लिए अच्छा होता है इसीलिए पर्यटक इसमें स्नान करने आते हैं। अधिक घनत्व होने के कारण पानी में चलना भी कठिन हो जाता है। पानी आपको ऊपर की ओर फेंकता है। इसमें पर्यटक ऐसे लेट जाते हैं जैसे अपने पलंग पर लेटे हो क्योंकि उन्हें डूबने का डर नहीं होता। यहां एक और सावधानी रखी जाती है कि इसका पानी आंखों में ना जाने पाए। आंखों के लिए इसका पानी हानिकारक है। कई पर्यटक यहां प्रकृति का आनंद लेने तो कई इस झील में जाकर पुस्तक पढ़ने के लिए आते हैं।
 
इसे विज्ञान के प्रयोग से समझिए -
बचपन में स्कूलों में एक विज्ञान का प्रयोग करवाया जाता है। उसमें एक बर्तन में सामान्य पानी भरकर एक अंडा डाल दिया जाता है। अंडा सीधे बर्तन की तलाई में जा कर बैठ जाता है। अब एक दूसरे बर्तन में पानी भरकर उसमें अच्छी मात्रा में नमक घोल दिया जाता है और जब इसमें अंडा डाला जाता है तो वही अंडा जो तलाई में बैठ गया था इस नमकीन पानी में ऊपर उठ जाता है। पानी में ज्यादा नमक डालने पर यह सतह पर तैरने लगता है। यह पूरा खेल उत्प्लावक बल का ही है। 
क्या होता है उत्प्लावक बल -
उत्प्लावक बल को अंग्रेजी में buoyant force कहा जाता है। जब किसी वस्तु को किसी तरल  द्रव्य में डाला जाता है तो वह द्रव्य उस वस्तु  बल को ऊपर की ओर धकेलता है। इसी बल को उत्प्लावक बल कहते हैं। उदाहरण के लिए जब आप पानी में कूदते हैं तो पानी आपको पुनः सतह की ओर धकेल देता है , यह उत्प्लावक बल ही होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख