Hanuman Chalisa

कब और क्यों मनाया जाता है विश्व दिव्यांग दिवस, जानें वर्ष 2022 की थीम

Webdunia
world Disabilities day
 
3 दिसंबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकलांग दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति व्यवहार में बदलाव लाना। विकृति लोगों के साथ ही अन्य परिजनों को उनके अधिकार के लिए जागरूकता फैलाना। 
 
वर्ष 1992 के बाद से दुनियाभर में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का एक और उद्देश्य है उनके प्रति करुणा, आत्‍मसम्‍मान और जीवन को बेहतर बनाने का समर्थन और सहयोग दोनों करना है। 
 
आइए जानते हैं इस खास दिन यानी दिव्यांग दिवस के बारे में कुछ जरूरी बातें- 
 
- आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1983 से 1992 से एक संयुक्‍त राष्‍ट्र के दशक की घोषणा की थी। जिससे वे विश्‍व कार्यक्रम में अनुशंसित गतिविधियों को लागू करने के लिए एक लक्ष्य प्रदान कर सकें। इसके बाद से हर साल 1992 से 3 दिसंबर को विश्‍व दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
 
- संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 1981 में दिव्यांगजनों के लिए 'दिव्यांग व्यक्तियों का अंतरराष्‍ट्रीय वर्ष' घोषित किया था। इसके बाद से अनेक क्षेत्रों में उनके लिए काम किया गया और अभी जारी है। राष्‍ट्रीय, अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर बराबर मौके देने की योजना पर भी काम किया गया। 
 
- संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के मुताबिक दुनिया में करीब 1 अरब विकलांग है जिसमें से 80 फीसदी विकासशील देशों में रहते हैं।
 
- नेशनल हैन्डीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा स्वीकृत बिजनेस लोन का भुगतान लिस्‍टेड बैंक और एनबीएफसी से होता है।
 
- विकलांगता भेदभाव अधिनियम 1955 यूनाइटेड किंगडम की संसद के द्वारा पारित एक अधिनियम है। लेकिन वर्तमान में इसे अधिनियम 2010 के रूप में पहचाना जाता है। इस अधिनियम के तहत रोजगार, सेवाओं, शिक्षा और अन्‍य सामाजिक गतिविधियों के भेदभाव को समाप्‍त करने के संदर्भ में बात की जाती है। 
 
- विश्व दिव्यांग दिवस को लेकर हर साल एक थीम तैयार की जाती है। जिस पर वर्षभर काम किया जाता है। विश्व दिव्यांग दिवस वर्ष 2021 की थीम थी- 'पूर्ण सहभागिता और समानता।' तथा इस थीम के तहत समाज में दिव्यांग लोगों के प्रति सहानुभूति तो होगी साथ ही उन्हें जीवन में हर कार्य में बराबर अवसर, अधिकार के प्रति सामान्य नागरिकों को जागरूक कर सकें तथा सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
 
इस बार विश्व दिव्यांग दिवस वर्ष 2022 की थीम- 
 
वर्ष 2022 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस की थीम 'समावेशी विकास हेतु परिवर्तनकारी समाधान' (Transformative solutions for inclusive development : the role of innovation in fuelling an accessible and equitable world) रखी गई है। 

ALSO READ: विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब है? क्यों मनाया जाता है यह दिन?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बसंत पंचमी और सरस्वती प्रकटोत्सव पर रोचक निबंध Basant Panchami Essay

Typhoid In Hindi: टाइफाइड क्यों होता है, जानें कारण, लक्षण, उपचार और बचाव के उपाय

Cold weather Tips: ठंड में रखें सेहत का ध्यान, आजमाएं ये 5 नुस्‍खे

रूम हीटर के साथ कमरे में पानी की बाल्टी रखना क्यों है जरूरी? जानें क्या है इसके पीछे का साइंस

दूषित पानी पीने से होती हैं ये 11 तरह की गंभीर बीमारियां, बचकर रहें

सभी देखें

नवीनतम

झूठ का प्रमोशन

बसंत पंचमी और सरस्वती प्रकटोत्सव पर रोचक निबंध Basant Panchami Essay

Gahoi Diwas गहोई दिवस: गहोई वैश्य समाज का गौरवपूर्ण पर्व

महाराष्ट्र की सियासत में ठाकरे ब्रांड का सूर्यास्त!, निकाय चुनाव में 40 साल बाद ढहा BMC का किला, उद्धव-राज ठाकरे की जोड़ी बेअसर

ठंड पर दोहे: आंगन में जलने लगा

अगला लेख