विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है?

Webdunia
सोमवार, 11 जुलाई 2022 (12:24 IST)
World Population Day 2022 : हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की एक परिषद ने 11 जुलाई 1987 को की थी तभी से हर साल जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
 
क्यों मनाते हैं विश्‍व जनसंक्‍या दिवस : किसी भी देश की जनसंख्या के आकार का प्रभाव देश के विकास की गति पर अवश्य पड़ता है। देश की जनसंख्या जितनी अधिक होती है विकास पर उतना अधिक असर पड़ता है। हालांकि सबसे अधिक असर विकासशील देशों पर पड़ता है। इस खास दिन पर समूचे विश्व में अलग-अलग प्रकार के आयोजन किए जाते हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को बढ़ती जनसंख्या और उसके नुकसान के प्रति जागरूक कर सकें।  बढ़ती जनसंख्या के चलते गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, अशिक्षा और बीमारी आदि की समस्याएं उत्पन्न होती है। हालांकि जहां अब जनसंख्या सीमित से अधिक होने लगे उन देशों की समस्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। यह एक चिंता का विषय बन रहा है। जिस पर सभी को चिंता करने की जरूरत है।
 
जनसंख्या वृद्धि को लेकर हमें कोविड-19 वायरस महामारी से सबक ले लेना चाहिए। जी हां, चीन के बाद भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। लेकिन कोरोना काल में जनसंख्या अधिक होने से समस्या को संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे सबक लेते हुए देश के साथ विश्व में भी जनसंख्या वृद्धि को लेकर अधिक से अधिक जागरूक करने की जरूरत है।
 
विश्‍व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम : '8 बिलियन की दुनिया : सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर- अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

क्या आपका भी करता है सुबह उठकर उल्टी जैसा मन? हो सकते हैं ये गंभीर कारण

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

अगला लेख