Hanuman Chalisa

गुजरात चुनाव : गांधीनगर के प्रधान पादरी को चुनाव आयोग का नोटिस

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2017 (22:58 IST)
अहमदाबाद। चुनाव आयोग ने गांधीनगर के प्रधान पादरी (आर्चबिशप) को नोटिस जारी किया है। आर्चबिशप ने ईसाई समुदाय को पत्र लिखकर उनसे अपील की थी कि वे गुजरात विधानसभा चुनाव में देश को ‘राष्ट्रवादी ताकतों’से बचाएं।
 
ईसाइयों को संबोधित पत्र जारी करते हुए आर्चडायोसीज ऑफ गांधीनगर के प्रधान पादरी (आर्चबिशप) थॉमस मैक्वान ने पिछले हफ्ते समुदाय के सदस्यों से अपील की थी कि वे देश को ‘राष्ट्रवादी ताकतों’ से बचाएं, क्योंकि अल्पसंख्यकों में बढ़ती ‘असुरक्षा की भावना’के बीच इसका ‘लोकतांत्रिक तानाबाना’ दांव पर है ।
 
गुजरात के राजनीतिक हलकों में इस अपील को सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ वोट का परोक्ष आह्वान माना जा रहा है। गांधीनगर के कलक्टर और जिला चुनाव अधिकारी सतीश पटेल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चुनाव आयोग ने मीडिया की खबरों का संज्ञान लेने के बाद नोटिस जारी किया है और पादरी से कहा है कि वे ऐसा पत्र जारी करने के पीछे की अपनी मंशा साफ करें।
 
पटेल ने आज कहा कि हमने प्रधान पादरी को एक नोटिस जारी किया है और मीडिया में काफी प्रचारित हुए पत्र के पीछे की उनकी मंशा साफ करने को कहा है। हमने उन्हें जवाब देने के लिए कुछ वक्त दिया है। हम अपने जवाब के आधार पर भविष्य के कदम पर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पत्र का मकसद ऐसे समय में अल्पसंख्यक समुदाय को ‘भ्रमित’और गुमराह करना था जब राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। पटेल ने कहा कि हम समझते हैं कि पत्र ऐसे समय में वोटरों को गुमराह करने और अल्पसंख्यक समुदाय को भ्रमित करने के लिए था जब आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

अगला लेख