बड़ी खबर, हार्दिक पटेल ने दिया कांग्रेस को समर्थन, लेकिन...

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2017 (11:01 IST)
अहमदाबाद। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को कांग्रेस को अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देते हुए कहा कि आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने हमारी बात मान ली है।
 
हालांकि उन्होंने खुलकर कांग्रेस के समर्थन और प्रचार की वकालत नहीं की लेकिन भाजपा के खिलाफ लड़ाई की बात कहकर और कांग्रेस की प्रशंसा कर यह साफ कर दिया कि वे किसके साथ हैं।
 
उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर कांग्रेस आरक्षण को लेकर प्रस्ताव पास करेगी। आरक्षण के लिए कांग्रेस सर्वे कराएंगी और उसके नतीजे के आधार पर आगे बढ़ेगी। हार्दिक की इस घोषणा ने गुजरात चुनाव में कांग्रेस में नई जान फूंक दी है।
 
उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि मैंने कभी अपने समर्थकों के लिए टिकट नहीं मांगा। मैं किसी भी तरह की सौदेबाजी के खिलाफ हूं। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन भाजपा के खिलाफ होगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा ने 200 करोड़ रुपए खर्च कर निर्दलीय उम्मीदवार उतारे। हमारे लोगों को 50 लाख रुपए का लालच दिया जा रहा है। 
 
उन्होंने कांग्रेस को खुलकर समर्थन नहीं करने संबंधी एक सवाल के जवाब में कहा कि हम भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे और इसका फायदा कांग्रेस को ही होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख