तूफान का डर, मुकाबले के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता-नरेन्द्र मोदी

Webdunia
मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (14:11 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अति प्रचंड समुद्री चक्रवात ओखी के गुजरात पहुंचने की संभावना के मद्देनज़र भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्य के नागरिकों को सहायता पहुंचाने के लिए कमर कसने का मंगलवार को  आह्वान किया।
 
मोदी ने ट्‍विटर पर कहा कि वह देश के विभिन्न हिस्सों में समुद्री चक्रवात ओखी के कारण उत्पन्न स्थिति की सतत निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में संबद्ध अधिकारियों से बातचीत की है। इससे प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि चक्रवात के गुजरात में पहुंचने की संभावना को देखते हुए वह राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वे लोगों की मदद करने पर ध्यान केन्द्रित करें। हमारे कार्यकर्ताओं को लोगों को हरसंभव सहायता मुहैया कराना चाहिए तथा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना चाहिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

मोहम्मद यूनुस ने तोड़ा शेख हसीना का सपना, भारत के मुकाबले चीन को क्यों तरजीह दे रहा है बांग्लादेश

Chhattisgarh : 17 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, 87 दिनों में 117 हार्डकोर Naxalites का सफाया

Infinix का नया सस्ता 5G स्मार्टफोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी, ये रिपोर्ट कर रही अलर्ट

ATM से रुपए निकलना हुआ महंगा, जा‍न लीजिए RBI का नया नियम वरना पड़ेगा पछताना

अगला लेख