Hanuman Chalisa

गुजरात में शिक्षा पर कम सरकारी खर्च, राहुल ने साधा मोदी पर निशाना

Webdunia
शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (15:28 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भाजपा शसित गुजरात में शिक्षा पर कम सरकारी खर्च के मसले पर सवाल किया है।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए 'अपने एक सवाल, एक दिन' श्रृंखला के तहत चौथा सवाल करते हुए पूछा कि सरकारी शिक्षा पर खर्च करने के मामले में गुजरात 26वें स्थान पर क्यों है? इस राज्य के युवाओं के क्या गुनाह किया है?
 
गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का नेतृत्व करने वाले राहुल ने सरकारी स्कूलों तथा संस्थानों की कीमत पर शिक्षा का व्यवसायीकरण करने और शुल्क में बढ़ोतरी कर छात्रों की शिक्षा को प्रभावित करने के लिए प्रधानमंत्री की आलोचना की।
 
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राज्यभर में चुनाव प्रचार कर रहे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल ने मोदी से पूछा कि इस तरीके से नए इंडिया का सपना कैसे असलियत बनेगा। प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी की टैगलाइन कि '22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब' है। कांग्रेस नेता ने इससे पहले मोदी से पूछा था कि गुजरात में निजी कंपनियों से महंगी दर पर बिजली खरीदने में अवाम के धन का दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है?
 
उन्होंने यह भी पूछा था कि उनके प्रचार और आर्थिक कुप्रबंधन के लिए गुजरात की जनता क्यों खर्च करे? राहुल ने पूछा था कि भाजपा ने राज्य में पिछले 5 साल में 4 लाख 72 हजार मकान उपलब्ध करवाए हैं तो क्या 50 लाख मकान देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए पार्टी को 45 साल और लगेंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए 2 चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख