स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस ने दिखाई ताकत, खरगे से सोनिया तक 40 दिग्गज करेंगे प्रचार

Webdunia
मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (15:08 IST)
गांधीनगर। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
 
पार्टी के इन स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी शामिल हैं।
 
राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस यात्रा के चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था। वहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी।
 
गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा तथा शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

भारत को मिला चीन का साथ, टैरिफ बढ़ाने पर भड़का, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया बदमाश

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार हमला, चलाईं 25 गोलियां, क्या लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं कॉमेडियन

पतियों की हत्‍याओं में क्रिएटिव हुईं पत्‍नियां, यूट्यूब और फिल्‍मों से सीख रहीं खौफनाक मर्डर के अनोखे तरीके

राजस्‍थान के झुंझुनू में सनकी ने कुत्‍तों पर बरसाई गोलियां, 25 कुत्‍तों की गोली मारकर हत्‍या

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख