Festival Posters

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कांतिलाल को मोरबी से टिकट, भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया से चुनाव मैदान में

Webdunia
गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (11:01 IST)
गांधीनगर। भाजपा ने गुरुवार को 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने विजय रुपाणी, नितिन पटेल समेत 38 का टिकट काट दिया है।

पार्टी ने एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 84 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं तथा 5 दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव के लिए 93 सीटों में से 76 पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस सूची में 14 महिलाएं, अनुसूचित जाति के 13 तथा अनुसूचित जनजाति के 24 उम्मीदवार शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोदिया से चुनाव मैदान में उतारा गया है जबकि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर उत्तर से टिकट दिया गया है। पिछले विधानसभा चुनावों में पाटीदार आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल को भाजपा ने विरमगाम से टिकट दिया है। हार्दिक पटेल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।।
 
<

ગુજરાત વિધાનસભા ચૂંટણી - 2022 માટે ભારતીય જનતા પાર્ટીના જાહેર થયેલા સૌ ઉમેદવારોને ખૂબ ખૂબ અભિનંદન અને શુભકામનાઓ... (3/3)#ભરોસાની_ભાજપ_સરકાર#કમળ_ખીલશે_ગુજરાત_જીતશે#આ_ગુજરાત_મેં_બનાવ્યું_છે pic.twitter.com/f4Z1r8KmVt

— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) November 10, 2022 >राज्य के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 और उसकी मुख्य प्रतिद्ंवद्वी कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होगा। मतगणना 8 दिसंबर को की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख