Hanuman Chalisa

Gujarat में गजवा ए हिन्द की साजिश, ISIS से कनेक्शन, निशाने पर थे RSS से जुड़े नेता, ATS ने 2 को दबोचा

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 (17:19 IST)
गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने गजवा ए हिन्द की बड़ी साजिश के मंसूबे को ध्वस्त कर दिया है। देश विरोधी गतिविधियों की साजिश रचने और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों का मकसद देश के खिलाफ युद्ध छेड़ना और एक आतंकी नेटवर्क खड़ा करना था।
ALSO READ: PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले
एटीएस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने 'गजवा-ए-हिंद' की स्थापना के उद्देश्य से साजिश रची थी। इसके तहत वे आरडीएक्स जैसे विस्फोटकों का इस्तेमाल कर देश के खिलाफ हमले करने, RSS से जुड़े राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की भर्ती करने की योजना बना रहे थे।
 

कैसे एजेंसी को लगी भनक 

जांच एजेंसी के मुताबिक सोशल मीडिया और इंटरनेट पर संदिग्ध गतिविधियों पर तकनीकी और मानव खुफिया माध्यमों से लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पाटन जिले के सिद्धपुर निवासी इरफान कालेखान पठान के बारे में विशेष जानकारी मिली, जो कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था।
 
 इनपुट के आधार पर एटीएस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच में सामने आया कि वह व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए ISIS से जुड़े लोगों और अन्य कट्टरपंथी समूहों के संपर्क में था।
 
जांच में यह भी खुलास हुआ कि पठान देशभर में जिहादी विचारधारा का प्रचार कर रहा था और समान विचारधारा वाले लोगों का नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहा था। एटीएस के मुताबिक, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और 'गजवा-ए-हिंद' के लिए आतंकी नेटवर्क तैयार करने की साजिश रची थी।  एटीएस के मुताबिक पठान पाकिस्तान और अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी कराने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंड जुटाने के लिए भी आतंकी संगठनों के संपर्क में था।

बम बनाने के लिए ट्रेनिंग 

आरोप है कि वह अलग-अलग राज्यों से 'मुजाहिदीन' की भर्ती करने, उन्हें हथियार चलाने और आरडीएक्स बम बनाने की ट्रेनिंग देने के लिए कैंप आयोजित करने की योजना बना रहा था।  जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने राजनीतिक नेताओं, RSS से जुड़े लोगों और 'काफिरों'  को निशाना बनाने पर चर्चा की थी। साथ ही वह अपनी साजिश के तहत शरीयत लागू करने की योजना भी बना रहा था। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TCS नासिक केस : ऑफिस में छेड़छाड़ और दबाव के आरोप, पीड़िताओं ने खोला पूरा सच, निदा खान पर चौंकाने वाले दावे

टोंक का नन्हा मानसिंह: 10 साल का बच्चा, जो कहता है- हल्दीघाटी मैंने लड़ी, आमेर में मेरा है खजाना

Earthquake : जापान में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, तटीय इलाकों को तुरंत खाली करने के निर्देश

भारतीय नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को लारक द्वीप से दूर रहने की एडवायजरी जारी की

ईरान में अब सेना ही सरकार! अराघची-पेजेशकियन किनारे, IRGC ने अमेरिका को बताया 'समुद्री डकैत'—क्या शुरू होगा महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप, हर्ष संघवी ने AAP पर धन बांटने का लगाया आरोप

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

शरद पवार को अस्‍पताल में कराया भर्ती, सेहत पर नजर रख रही डॉक्टरों की टीम, जानिए किस बीमारी से हैं पीड़ित?

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

गुजरात के दाहोद में 400 लोग बीमार, शादी की दावत से अचानक हुई उल्‍टी, कई अस्पताल में भर्ती

अगला लेख