Hanuman Chalisa

अब घर बैठे बनाएं आय प्रमाण पत्र: गुजरात में सेल्फ डिक्लेरेशन से मिलेगा सर्टिफिकेट, QR कोड से होगी तुरंत जांच

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 (08:37 IST)
Gujarat Income Certificate Online : गुजरात सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सरल, तेज और पूरी तरह से डिजिटल बनाने का निर्णय लिया है। आवेदकों को आय के प्रमाण के लिए केवल सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा।
 
अब आवेदकों को आय के प्रमाण के लिए लंबी प्रक्रिया के बजाय अपनी आय के संबंध में 'सेल्फ डिक्लेरेशन' (स्व-घोषणा) देनी होगी। हालांकि, प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी रखा गया है।
 
नई व्यवस्था के तहत अब प्रमाण पत्र पर QR कोड और डिजिटल साइन्ड ई-सील होगी। इस तकनीक के उपयोग से प्रमाण पत्र की सत्यता की जांच आसानी से की जा सकेगी और फर्जी दस्तावेजों के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी।
 
आवेदन प्रक्रिया को और गति देने के लिए SSO (सिंगल साइन-ऑन) सिस्टम लागू किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक एक ही स्थान से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे और उन्हें बार-बार विवरण भरने की आवश्यकता नहीं होगी।
 
आवेदक अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे और अपने आवेदन की स्थिति (Status) को भी ट्रैक कर सकेंगे, जिससे सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में मदरसों का सर्वेक्षण क्यों करा रही है सरकार?

एलन मस्क की भारत को चेतावनी: दिल्ली की जन्म दर फिनलैंड से भी कम, बताया मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा

उत्तराखंड में SIR महाअभियान शुरू, मतदाता रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर मिलेगा नोटिस

LIVE: बागी सांसदों पर भड़के कल्याण बनर्जी, कहा-गद्दारों को जाना है तो जाए, TMC का नाम ना लें

योगी सरकार की टेक होम राशन योजना बनी मिसाल, मातृ-शिशु पोषण के साथ महिलाओं को भी मिला रोजगार

अगला लेख