shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग बनी सूरत डायमंड बोर्स, तोड़ा पेंटागन का 80 साल पुराना रिकॉर्ड

Advertiesment
Surat Diamond Bourse
Surat Diamond Bourse : गुजरात के सूरत शहर ने वैश्विक स्तर पर डंका बजाते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय 'पेंटागन' का 80 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 67 लाख वर्ग फुट में फैला 'सूरत डायमंड बोर्स' (SDB) अब दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस भव्य इमारत के उद्घाटन के बाद अब यहां व्यापारिक गतिविधियां तेजी पकड़ रही हैं, जो भारत को हीरा व्यापार में नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

सूरत डायमंड बोर्स में कुल 4,500 ऑफिस

इमारत की क्षमता और वर्तमान स्थिति की बात करें तो सूरत डायमंड बोर्स में कुल 4,500 ऑफिस स्थित हैं। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, फरवरी 2026 तक लगभग 250 ऑफिस पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं। विशेष रूप से 18 फरवरी को एक साथ 100 नए व्यापारियों ने यहां अपने कार्यालय शुरू किए हैं, जिससे बोर्स में कामकाज की रौनक काफी बढ़ गई है।
 
व्यापारियों और दलालों (Brokers) को प्रोत्साहित करने के लिए बोर्स कमेटी द्वारा विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। वाइस चेयरमैन लालजीभाई पटेल के अनुसार, दलालों की सहायता के लिए एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन ग्रुप शुरू किया गया है, जिसमें 950 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 600 से अधिक ब्रोकर बोर्स का दौरा कर रहे हैं, जो पारंपरिक बाजार से इस आधुनिक सेंटर की ओर बढ़ते रुझान का संकेत है।
 
भविष्य की योजना के अनुसार, 2029 तक सूरत डायमंड बोर्स दुनिया का सबसे बड़ा हीरा व्यापार केंद्र बन जाएगा। इस विकास में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन भी महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी, जो सूरत और मुंबई के हीरा बाजारों को और करीब लाएगी। आधुनिक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस यह बोर्स भारत के 92% प्राकृतिक हीरा उद्योग को एक नया वैश्विक मंच प्रदान करेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी का डिजिटल धमाका: Instagram पर 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया में नंबर-1 नेता