गुरु पूर्णिमा पर बन रहे हैं 4 बहुत शुभ राजयोग, जानिए गुरु पूजन से क्या मिलेगा फल, क्या करें और क्या खरीदें

Webdunia
Guru Purnima 2022: 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इस दिन वेद व्यासजी की पूजा की जाती है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों के 4 बहुत ही शुभ राजयोग बन रहे हैं। जानिए गुरु पूजन से क्या मिलेगा फल, क्या करें और क्या खरीदें।
 
ग्रहों के शुभ संयोग : इस बार गुरु पूर्णिमा पर गुरु, मंगल, बुध और शनि ग्रहों के शुभ संयोग रुचक, हंस, शश और भद्र योग बन रहा है। सूर्य बुध की युति से बुधादित्य योग, मंगल के मेष में रहने से रुचक योग, केंद्र में गुरु के मीन में रहने से हंस योग, शनि के मकर में रहने से शश योग, बुध के मिथुन में रहने से भद्र योग का निर्माण हो रहा है।
 
गुरु पूजन से क्या मिलेगा फल :
1. गुरु पूजन से कुंडली में स्थित बृहस्पति दोष समाप्त हो जाता है।
2. गुरु पूजन से कुंडली में स्थित पितृदोष भी समाप्त हो जाता है।
3. गुरु पूजन से सोया भाग्य जागृत हो जाता है।
4. गुरु पूजन से नौकरी, करियर और व्यापार में लाभ मिलेगा। 
गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करें :
1. इस दिन श्रीकृष्ण और वेदव्यासजी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। उनकी पूजा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं।
2. इस दिन पिता, दादा और गुरु का आदर कर उनके पैर छुएं और उन्हें कुछ उपहार दें।
3. गुरु पूर्णिमा के दिन पीपल में जल चढ़ाएं और वहां पर घी का एक दीपक प्रज्वलित करके विष्णुजी का ध्यान करें।
4. इस दिन केसर का तिलक लगाएं, मंदिर जाएं और पीली वस्तुओं का दान दें।
5. इस दिन घर में चंदन की खुशबू फैलाएं, कर्पूर जलाएं और धूप-दीप दें। पीली वस्तुओं का सेवन करें।
6. तिजोरी या ‍ईशान कोण में हल्दी की गांठ को किसी सफेद कपड़े में बांधकर रखें।
7. इस दिन गीता का पाठ करें।
 
गुरु पूर्णिमा के दिन क्या खरीदें: 
1. इस दिन बुधवार रहेगा तो कॉपी-किताबें, स्टेशनरी का सामान, खेल का सामान, सजावटी सामान खरीद सकते हैं।
2. इस दिन अपने गुरु या टीचर के लिए उपहार खरीदें।
3. इस दिन चांदी या पीतल की कोई वस्तु खरीदें।
4. इस दिन ज्वलनशील वस्तुएं, बर्तन, चावल, दवाइयां, पक्षी, मछलिघर नहीं खरीद सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल

अगला लेख