हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने किया इस्तीफे का खंडन

Webdunia
गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (14:24 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के रूझान में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं देख प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया। हरियाणा चुनाव परिणामों को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि बराला ने इस्तीफे का खंडन किया है। 
 
गौरतलब है कि सभी 90 सीटों के रूझान आ चुके हैं और किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां सत्तारूढ़ दल भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है।
 
रूझानों में टोहाना सीट से उम्मीदवार बराला जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबली से 25,090 मतों से पीछे चल रहे हैं।
 
टोहाना में हार के अंदेशे से बराला मतगणना के बीच में ही मतदान केंद्र छोड़कर चले गए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बराला ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
 
मतदान से पहले हरियाणा में 75 सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा 35 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी 35 सीटों पर आगे है। जजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। यही रूझान कायम रहते हैं तो जजपा किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख