BJP की नफरत को सफल नहीं होने देंगे, नूंह में बोले राहुल गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (17:14 IST)
Haryana elections 2024 : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को हरियाणा की जनता से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया तथा कहा कि कांग्रेस धर्म, भाषा और जाति के आधार पर ‘भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत’’ को सफल नहीं होने देगी। गांधी नूंह में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखे हमले किए और कहा कि आज मोहब्बत और नफरत के बीच लड़ाई है। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा। मतणना आठ अक्टूबर को होगी। 
 
पिछले साल नूंह में विश्व हिन्दू परिषद के जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी जिसमें दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन आरोप लगाया कि कि कांग्रेस प्यार फैलाती है जबकि भाजपा नफरत फैलाती है।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चीज भाईचारा है। भाजपा और आरएसएस के लोग जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाते हैं। वे जिस भी राज्य में जाते हैं, कहीं भाषा के बारे में बात करते हैं, कहीं वे धर्म के बारे में बात करते हैं और कहीं वे जाति के बारे में बात करते हैं।
ALSO READ: हरियाणा चुनाव से पहले BJP को झटका, अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल, राहुल की रैली में हुआ ऐलान
गांधी का कहना था कि नफरत को खत्म करना होगा। भारत नफरत का देश नहीं है, यह मोहब्बत का देश है। आपने यह पूरे देश को दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत ‘मोहब्बत की दुकान’ का देश है, ‘नफरत का बाजार’ का नहीं है।
 
हाथ में ले रखी थी संविधान की प्रति 
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘हम देश में इस नफरत को जीतने नहीं देंगे। देश में प्यार, भाईचारा और एकता की जीत होगी।’’ उनका कहना था कि ‘नफरत से देश कमजोर होता है। नफरत से दुख और डर फैलता है। प्यार ही है जो नफरत की दवा है। प्यार से भाईचारा फैलता है और प्यार से देश आगे बढ़ता है। हम प्यार की बात करते हैं लेकिन वे (भाजपा) नफरत फैलाते हैं और देश को तोड़ने की कोशिश करते हैं।’’ राहुल गांधी ने चुनावी सभा के दौरान हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी।
 
उन्होंने कहा कि संविधान ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की है, लेकिन ‘‘भाजपा और आरएसएस संविधान पर हमला करने पर तुले हुए हैं।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है, जो देश संविधान से चलाना चाहती है। जबकि दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस हैं, जो संविधान खत्म करना चाहते हैं।’’
ALSO READ: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का जेल से बाहर आना संयोग या चुनावी रणनीति
भाजपा का सदस्य कर रहा है महिलाओं का यौन उत्पीड़न
उन्होंने महिला पहलवानों के विषय का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आप सभी ने देखा कि भाजपा ने देश के पहलवानों के साथ क्या किया। भाजपा का सदस्य बिना डरे महिलाओं के खिलाफ अपराध कर रहा है, उनका यौन उत्पीड़न कर रहा है, लेकिन भाजपा को कोई मतलब नहीं। ये संविधान पर आक्रमण है, क्योंकि संविधान कहता है कि देश की हर महिला की रक्षा होनी चाहिए।’’ इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

ईरान को मिलेगा करारा जवाब, इसराइल ने दी चेतावनी, पलटवार का बनाया यह प्‍लान

झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों की जनसंख्या घट रही : नरेंद्र मोदी

पान मसाला खाकर सड़क पर थूकने वालों की खैर नहीं, नितिन गडकरी ने दिया यह अनोखा सुझाव

ईरान के बाद हिजबुल्लाह का इजराइल पर हमला, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर क्या बोला भारत?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साइबर हमले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया बड़ा खतरा

अगला लेख