Hanuman Chalisa

Winter Health Care Tips - सर्दियों में 10 अच्छी आदतें आपको रखेंगी स्वस्थ-मस्त

Webdunia
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (13:45 IST)
सर्दी के मौसम में वैसे कुछ भी करने का मन नहीं करता है। लेकिन ठंड के मौसम में भी खुद को चुस्त-दुरुस्त रखना चाहते हैं तो कुछ आसान से टिप्‍स है जो आपको ठंड में पूरे दिन स्‍वस्‍थ और मस्‍त रखेगी। इतना ही आप भी ताजगी का एहसास करेंगे। तो आइए जानते हैं सर्दियों में 10 अच्‍छी आदतें -

1. ठंड कितनी भी क्यों नहीं हो योग, प्राणायाम जरूर करें। ठंड में योग या प्राणायाम करना अस्‍थमा, दिल के मरीज के लिए बहुत अच्‍छा होता है। साथ ही डायबिटीज के मरीजों को ठंड भी घूमना जरूरी होता है। जिससे पूरी बॉडी में रक्त का प्रवाह अच्‍छा होता है।

2.अगर आपको बहुत अधिक ठंड लगती है तब गुनगुने पानी से ही नहाएं। ताकि आपकी बॉडी का मॉइश्चर नहीं सुखेगा। बहुत अधिक गर्म पानी से नहाने से बॉडी की त्वचा रूखी हो जाती है।

3.ठंड में रोज सुबह की गुनगुनी धूप जरूर लें। इससे आपकी बॉडी में विटामिन डी की कमी नहीं होंगी। क्‍योंकि ठंड में विटामिन डी की कमी होने पर तनाव होने लगता है, नींद अधिक आती है।

4.बॉडी की मालिश करें। जी हां, ठंड में अक्सर कई बार धूप नहीं निकलती है ऐसे में पूरी बॉडी की मालिश करने से आपको आलस नहीं आएगा। बहुत अधिक ठंड नहीं लगेगी। साथ ही हाथ-पैर नहीं दूखेंगे। आप सरसो के तेल या बादाम के तेल की मालिश कर सकते हैं।

5.ठंड में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सीजनल फल और सब्जियों का सेवन करें। ठंड के मौसम में हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें। दिन के वक्त में फलों को सेवन करें।

6. ठंड के मौसम में गरमा-गरमा पकवान खाने का मजा ही अलग होता है। लेकिन अनहेल्दी चीजें खाने की बजाएं आप सूप, सांभर, बादाम का हलवा या खस के दूध का सेवन करें। ताकि आपको खाने में हिचक नहीं हो।

7. ठंड के दिनों में फ्लू की चपेट में आने से बचने के लिए हल्‍दी के दूध का जरूर सेवन करें। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी और  जल्‍दी - जल्‍दी सर्दी खांसी नहीं होगी।    

8. सर्दी के मौसम में आपको भी अपच की समस्या होती है तो खाने के बाद मीठा खाने की बजाएं हमेशा गुड़ खाएं। इससे आपको गैस या एसिडिटी की समस्या नहीं होगी।

9.दिनभर में सिर्फ एक मुट्ठी सूखे मेवे का सेवन करें। इससे बॉडी में गर्माहट बनी रहती है। साथ आपका वजन कम करने में मदद कर सकती है। क्‍योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए भूख नहीं लगती है।

10. ठंड के मौसम में कैरी की अचार की बजाए आप आंवले, हल्दी या गाजर के अचार का सेवन कर सकते हैं। यह नुकसान नहीं करता है। दरअसल, खटाई से आपके जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख