सीढ़ियां चढ़ते हुए होता है मांसपेशियों में खिंचाव? तो जानिए राहत पाने के 5 उपाय

Webdunia
क्या आपने कभी मांसपेशियों में खिंचाव महसूस किया है? अगर हां, तो जरूरत है इस ओर ध्यान देने की। कई बार हाथ, पैर, जोड़ों या पीठ आदि की मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिसे मांसपेशियों का खिंचाव या तनाव कहा जाता है। ऐसा आमतौर पर सीढ़ियां चढ़ते हुए, तेज भागने के बाद, बहुत देर खड़े रहने या चलने पर महसूस होता है। ऐसी स्थिति में दर्द और परेशानी होती है, जिससे राहत पाना जरूरी है।
 
आइए, जानते हैं मांसपेशियों में खिंचाव से राहत पाने के उपाय -
 
1 आराम करें -
आमतौर पर मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द होने पर सबसे पहले आराम की सलाह दी जाती है। कई बार ज्यादा मेहनत का काम कर लेने से भी मांसपेशियां खिंच जाती है जो कुछ दिन आराम करने से ठीक भी हो जाती है। लेकिन अगर कई दिनों तक आराम करने के बाद भी राहत न मिले तो डॉक्टर से परामर्श करें।
 
2 खिंचाव महसूस होने वाली जगह पर बर्फ लगाएं -
जिन भी हिस्सों की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो, उस पर बर्फ की सेक करें। इसे दिन में कई बार दोहरा सकते हैं। केवल ये ध्यान दें कि एक बार में 15 मिनट से ज्यादा देर तक सेक न करें।
 
3 दवा लें -
कई बार मांसपेशियों के खिंच जाने से प्रभावित हिस्से में सूजन आ जाती है। जिससे दर्द और बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से सूजन कम करने की दवा ले जिससे दर्द में राहत मिलेगा।
 
4 नियमित स्ट्रेचिंग करें -
अगर आप स्ट्रेचिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे तो मांसपेशियां ज्यादा मजबूत और लचीली बनेंगी। ऐसी मांसपेशियों में चोट लगने की संभावना कम रहेगी।
 
5 मांसपेशियों की थकान से बचें -
आमतौर पर पहले से मजबूत और लचीली मांसपेशियों में चोट लगने की अशंका कम रहती है। अगर किसी की मांसपेशियां पहले से कमजोर और थकी हुई हो, तो ऐसे में उनके चोटिल होने की आशंका अधिक होती है। खिलाड़ियों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाईलैंड के मनमौजी और अय्याश राजा की कहानी, 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

अगला लेख