Hanuman Chalisa

बेली फैट को कम करने में कारगर हैं ये योगासन

Webdunia
- मोनिका पाण्डेय 
 
आज के समय में अधिकांश बीमारियां हमारे बढ़ते वजन और ख़राब डाइजेशन की वजह से हो रही है और हर दूसरा व्यक्ति पेट की बीमारियों की वजह से परेशान है। आज के समय में अधिकतर सभी व्यक्तियों ने अपने बिजी शेड्यूल और ऑफिस के वर्क लोड की वजह से खुद पर समय देना बंद कर दिया है। जिसकी वजह से उन्हें अनगिनत बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। 
 
खाने-पीने में सैक्रिफाइस करना शुरू कर दिया है। प्रोटीन युक्त आहार लेने की जगह वो क्विक रेसिपी की तरफ अधिक रुचि लेने लगे हैं जैसे मैगी, पास्ता जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है और न ही कोई वर्कआउट कर पाते हैं। ऐसे में पेट की समस्या होना लाजमी है और अगर डाइजेशन सही नहीं होगा तो पेट बाहर आएगा। अगर आप भी अपने पेट की बढ़ती हुई चर्बी से परेशान हैं तो ये लेख आपकी मदद करेगा। 
 
आइए जानते हैं इसके बारे में- 
 
ताड़ासन-
 
पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन के रूप में ताड़ासन का अभ्यास करना, एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है। इसे करने से पूरे शरीर में खिंचाव महसूस होता है। साथ ही रक्त का प्रवाह बेहतर हो सकता है। ताड़ासन का अभ्यास पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही मोटापा कम करने के अलावा इसे लंबाई बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। 
 
पार्श्वकोणासन- 
 
पार्श्व का मतलब बगल होता है। यह योग करते समय शरीर पार्श्व की मुद्रा बनाता है, इसलिए यह पार्श्वकोणासन कहलाता है। इसे नियमित रूप से करने से कई शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। एक शोध में जिक्र मिलता है कि पार्श्वकोणासन का अभ्यास कूल्हे और जांघ की चर्बी को कम करने में मदद करता है। 
 
त्रिकोणासन- 
 
पेट कम करने वाले योगासन में इसे बेहतर माना जाता है। इस आसन को करते समय शरीर त्रिकोण जैसी मुद्रा में आ जाता है, इसलिए इसे त्रिकोणासन कहते हैं। त्रिकोण का अर्थ होता है तीन कोण वाला और आसन का अर्थ मुद्रा से होता है। कई योग पर हुए रिसर्च में पाया गया कि अन्य योगासन के साथ ही त्रिकोणासन का अभ्यास पेट की चर्बी को कम करने में मददगार हो सकता है। इसके साथ ही यह आसन कमर के किनारे की चर्बी को कम करने में भी मदद कर सकता है। 
 
अर्धचक्रासन- 
 
पेट कम करने के योगासन की श्रेणी में यह भी खड़े होकर किया जाने वाला योग है। संस्कृत में अर्थ का मतलब होता है आधा और चक्र का मतलब पहिए से होता है। यह आसन करते हुए शरीर की मुद्रा आधे पहिए जैसी नजर आती है, इसलिए यह अर्धचक्रासन कहलाता है। पेट की चर्बी कम करने के योगासन के रूप में इसे कर सकते हैं। इस योग को करने से करने से पेट पर दबाव बनता है और इससे पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम हो जाती है। 
 
मलासन- 
 
इस योग को करने से पेट और कमर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। इसे नियमित करने से गैस और कब्ज की परेशानी से निजात मिलती है। पेट के दर्द से आराम मिलने के साथ-साथ पेट की चर्बी भी खत्म होती है। मसलन से घुटनों, जोड़ों, पीठ और पेट का तनाव खत्म होता है और दर्द भी कम होता है। शुरुआत में आप इस आसन को उतना ही करें, जितना आपसे किया जा सके। 

yogasan
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख