Hanuman Chalisa

Car में Hand Sanitizer रखने की गलती न करें

Webdunia
कोरोना वायरस से बचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इससे बचने के लिए सैनिटाइटर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिग, हैंड सैनिटाइजर ये सब जरूरी हैं। लेकिन हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल आपको सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि हैंड सैनिटाइटर में कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल मिला होता है जिससे तेजी से आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। जब भी आप अपने हाथों में सैनिटाइटर का इस्तेमाल करते हैं तो रसोई गैस, लाइटर, माचिस जैसी चीजों से दूरी बनाएं, क्योंकि सैनिटाइटर में अल्कोहल होने की वजह से यह जल्दी आग पकड़ता है।
 
इसी के साथ ही सबसे जरूरी बात यह कि आप कभी भी अपने हैंड सैनिटाइजर को अपनी कार में न छोड़ें। हम में से अधिकतर लोग हैं, जो चीजों के इस्तेमाल के बाद कार में ही उन्हें रखकर बाहर निकल जाते हैं। लेकिन इस हैंड सैनिटर के साथ ऐसा बिलकुल भी न करें। गर्मियों का मौसम है और तेज गर्मी के कारण कार भट्टी जैसे तपती है। ऐसे में यदि आप अपने सैनिटाइजर को कार में छोड़ते हैं, तो इससे कार में आग लगने की आशंका तक बढ़ जाती है, क्योंकि अल्कोहलयुक्त कोई भी पदार्थ हीट के संपर्क में आने से ब्लास्ट कर सकता है, इसलिए इस बात को बिलकुल भी नजरअंदाज न करें।
 
कैसे इस्‍तेमाल करें सैनिटाइजर?
 
अगर आपके हाथ गंदे हों तो सैनिटाइजर न इस्‍तेमाल करें। पहले साबुन और पानी से हाथ धो लें। हैंड सैनिटाइजर में मौजूद अल्‍कोहल तभी काम करता है, जब आपके हाथ सूखे हों। ऐसे में आप सैनिटाइजर की 2-3 बूंदें लें और उसे अपने हाथों पर रगड़ें। उंगलियों के बीच में सफाई करें और हथेलियों के पीछे भी लगाएं। सूखने से पहले सैनिटाजर को न पोंछें, न ही धोएं।
 
घरों में इस्तेमाल होने वाला साबुन सैनिटाइजर के मुकाबले ज्यादा असरदार है। आप सैनिटाइजर की अपेक्षा हाथ साफ करने के लिए साबुन का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो सैनिटाइजर का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन घर में हाथ साफ करने के लिए साबुन का ही इस्तेमाल करें। साथ ही साथ बच्चों को भी इस बारे में जानकारी दें। ध्यान रखें, यदि बच्चे ने हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया है तो वे आग के संपर्क में न आ पाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख