Winter Health Tips : ठंड में बादाम, अंजीर और अखरोट पानी में भिगोकर क्‍यों खाते हैं, जानें एक क्लिक पर

Webdunia
शनिवार, 13 नवंबर 2021 (12:01 IST)
ठंड ने दस्तक दे दी है। हल्की-हल्की ठंडी हवा और सुबह की गुनगुनी धूप का आभास होने लगा है। ठंड के मौसम में गरमा-गरम नाश्ते की बात अलग होती है। हालांकि ठंड में खाने की वैरायटी भी बहुत सारी होती है। और ड्राई फ्रूट का भी खास महत्व होता है। ड्राई फ्रूट जिन्हें सूखे मेवे कहा जाता है। सर्दी के दिनों में एक मुट्ठी मेवे खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप इन्हें पानी में भिगोकर खाएंगे तो इसका फायदा डबल हो जाएगा। आइए जानते हैं ठंड में बादाम, अंजीर और अखरोट को पानी में भिगोकर खाने के क्‍या फायदे है - 

1. बादाम भिगोकर खाना - कच्‍ची बादाम बहुत अधिक फायदा नहीं करती है। लेकिन बादाम को भिगोकर खाने से वजन कम कंट्रोल करने में मदद करती है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है। जिससे पेट लंबे वक्त तक भरा होता है। और भूख नहीं लगती है। बादाम को सुबह छीलकर ही खाना चाहिए। इससे बादाम का पूरा पोषण मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट  हमारी त्वचा के लिए बेहद गुणकारी होती है। भिगोकर खाने से त्वचा का ग्लो बढ़ता है।

2.भीगे हुए अंजीर के फायदे - अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे रात में पानी भिगोकर रख दें। और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। खाली पेट भीगी हुई अंजीर खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। ब्‍लड ग्‍लूकोज लेवल को कंट्रोल किया जाता है।

3.भीगे हुए अखरोट के फायदे - ब्लड शुगर और डायबिटीज से बचाव के लिए अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करता है। हड्डियां मजबूत होती है। तनाव को दूर करता है। कब्ज से राहत मिलती है। दरअसल, ठंड के दिनों में भूख बहुत अधिक लगती है। इतना खाने के बाद डाइजेस्‍ट भी करना जरूरी है। इसलिए उन्हें भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, ड्राई फ्रूट की तासीर गर्म होती है। लेकिन जिन्हें डायबिटीज, ब्लड शुगर की समस्या है उन्हें सूखे मेवे को भिगोकर खाना अधिक फायदेमंद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

अगला लेख