Hanuman Chalisa

Electric Heater Side Effects: कहीं भारी न पड़ जाए हीटर के सामने बैठना! जान लें नुकसान

लंबे समय तक हीटर के सामने बैठने से शरीर के ये अंग होते हैं डैमेज

WD Feature Desk
heater side effects
  • हीटर कमरे में ऑक्सीजन का लेवल कम करता है जिससे आंखें ड्राई होती हैं।
  • लंबे समय तक हीटर के सामने बैठने से आपकी स्किन डैमेज हो सकती है।
  • हीटर के सामने लंबे समय तक बैठने से नाक से खून आने की समस्या हो सकती है।
  • हीटर ऑक्सीजन को खत्म कर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस प्रवाहित करता है जिससे फेफड़े डैमेज होते हैं।
Electric Heater Side Effects :  भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सर्दियों के मौसम में हमारी बॉडी चुस्त हो जाती है और हमारे हाथ-पैर जमने लग जाते हैं। ऐसे में कई लोग आग तापना पसंद करते हैं। इसके अलावा कई लोग हीटर के सामने ही बैठे रहते हैं। ठंड के मौसम में हीटर बहुत उपयोगी होता है। इसकी मदद से शरीर गर्म रहता है और हमारा ब्लड सर्कुलेशन भी नियमित रहता है।

सर्दियों में हीटर की ताप के कई फायदे हैं लेकिन किसी भी चीज़ का ज़रूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना हानिकारक होता है। ऐसे में कई लोग घंटों या पुरे दिन हीटर के सामने बैठे रहते हैं। लंबे समय तक हीटर के सामने बैठने से आपके शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन electric room heater के side effects... ठंड में आग तापना सही है या धूप में बैठना?
1. स्किन डैमेज : लंबे समय तक हीटर के सामने बैठने से आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। अत्यधिक हीट के कारण स्किन से मोइस्चर हटने लगता है और स्किन ड्राई होने लगती है। इसके अलावा स्किन में खुजली और लाल चिठे होने की समस्या भी होने लगती है। आपकी स्किन की ऊपर की परत डैमेज होने लगती है जिससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। 
 
2. आंखों को करे डैमेज : हीटर हमारे कमरे में ऑक्सीजन का लेवल कम करता है। इसके साथ ही कमरे में मौजूद नमी को भी कम करने का काम हीटर करता है। इस कारण से ही लंबे समय तक हीटर के सामने बैठने से हमारी आंखों में ड्राइनेस की समस्या होने लगती है। साथ ही आंखों में जलन और खुजली की समस्या भी हो सकती है। 
 
3. नाक से खून : हीटर के सामने लंबे समय तक बैठने से नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि नाक के अंदर की त्वचा सूखने लगती है जिससे नाक में से खून आने लगता है। साथ ही ज्यादा गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण भी नाक की नली फूट सकती है जिससे खून आ सकता है।
 
4. फेफड़ों के लिए नुकसानदायक : जैसा कि हमने बताया कि हीटर कमरे में ऑक्सीजन को खत्म कर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस प्रवाहित करता है। कार्बन मोनोऑक्साइड गैस सांस के जरिए हमारे फेफड़ों तक पहुंचता है जो हमारे फेफड़ों के लिए काफी नुकसानदायक है। अगर आपको सांस संबंधी किसी तरह की समस्या होती है तो आपको रूम हीटर का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 
ALSO READ: Winter Health Tips: सर्दियों में स्टूडेंट ऐसे रखें अपनी हेल्थ का ध्यान

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

अगला लेख