पानी की कमी भी हो सकती है मॉर्निंग सिकनेस की वजह, इन तरीकों से बनेगी आपकी सुबह ताजगी से भरपूर

WD Feature Desk
मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 (07:31 IST)
morning sickness reasons: कई बार सुबह की शुरुआत बहुत थकान से भरी होती है। गर्भवती महिलाओं में यह सामान्य है। लेकिन यदि आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें सुबह के समय उल्टी या चक्कर की समस्या रहती है तो इसका एक बड़ा कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। रात में सोते समय शरीर में मौजूद पानी का उपयोग शेयर करता है। ऐसे में सुबह के समय शरीर में पानी की कमी हो सकती है। आईए जानते हैं सुबह उठने के बाद खुद को कैसे हाइड्रेट किया जा सकता है।

सुबह उठकर खुद को हाइड्रेट करने के 5 तरीके
1.   गुनगुना नींबू पानी: सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना नींबू पानी पीने से शरीर को तुरंत हाइड्रेशन मिलता है। नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। 
2.   नारियल पानी: नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। यह पेट के लिए भी हल्का होता है और पाचन को बेहतर बनाता है।
3.   फल और सब्जियां: सुबह नाश्ते में खीरा, तरबूज, संतरा और पालक जैसी पानी से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें। ये शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं।
4.   हर्बल चाय: कैफीन वाली चाय और कॉफी के बजाय हर्बल चाय जैसे कैमोमाइल, अदरक या पुदीना चाय का सेवन करें। ये शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ तनाव को कम करने में भी मदद करते हैं।
5.   पानी: सुबह उठकर कम से कम दो गिलास पानी जरूर पिएं। यह शरीर को हाइड्रेट करने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है।

मॉर्निंग सिकनेस से बचने के उपाय
•    पर्याप्त नींद लें: हर रात 7-8 घंटे की नींद लें।
•    तनाव कम करें: योग, ध्यान या गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें।
•    संतुलित आहार लें: सुबह नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
•    नियमित व्यायाम करें: रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती हैं स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

सभी देखें

नवीनतम

कौन था वह राजकुमार, जिसकी हत्या विश्व युद्ध का कारण बन गई? जानिए कैसे हुई World War 1 की शुरुआत

हल्दी से लेकर गुलाबजल तक, ये 5 प्राचीन ब्यूटी सीक्रेट्स आज भी हैं स्किन के लिए वरदान

भारत का प्रमुख त्योहार नागपंचमी, पढ़ें नागदेवता पूजन पर बेहतरीन हिन्दी निबंध

कितनी दौलत की मालकिन हैं 'क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी विरानी...जानें स्‍मृति ईरानी के पास कितनी ज्‍वेलरी और प्रॉपर्टीज है

श्रावण मास: धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में एक सूक्ष्म विश्लेषण

अगला लेख