Festival Posters

सुबह उठते ही शरीर में महसूस होती है अकड़न? ये हो सकते हैं कारण

इन 4 वजह के कारण सुबह उठते ही शरीर में महसूस होती है अकड़न

WD Feature Desk
Morning Stiffness
  • विटामिन D के कारण शरीर में अकड़न हो सकती है।
  • खून की कमी होने से कमजोरी और दर्द महसूस होता है।
  • गद्दे की खराब क्वालिटी के कारण भी दर्द की समस्या हो सकती है।
Morning Stiffness : सुबह का समय हमारे पूरे दिन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। ऐसे में अगर आप सुबह थकान या शरीर में अकड़न महसूस करते हैं (Morning Muscle Stiffness) तो आपका पूरा दिन प्रभावित होता है। ALSO READ: थकान भरे दिन के बाद इन 5 चीजों का करें सेवन, तुरंत आएगी ताजगी

आज के समय में तमाम तरह की शाररिक समस्या होने लगी हैं और ये समस्याएं छोटे मोटे दर्द से ही शुरू होती हैं। ऐसे में कई लोगों को सुबह उठते ही शरीर में अकड़न महसूस होती है। इस कारण से शरीर में दर्द होता है और पूरे दिन का काम प्रभावित होने लगता है। 
 
अगर आप इस दर्द को नज़रअंदाज़ करते हैं तो आपके लिए यह हानिकारक हो सकता है। सुबह उठते से ही शरीर में दर्द या अकड़न की समस्या कई कारण से हो सकती है। ऐसे में कई बार हम गलत पोजीशन में सोते हैं या ज्यादा वर्कआउट के कारण भी शरीर में दर्द हो सकता है।

अगर बिना वजह आपको ये समस्या बिना किसी कारण के होती है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। आइए जानते हैं क्यों होती है सुबह उठते ही शरीर में अकड़न (morning stiffness causes)....
 
1. विटामिन D की कमी : विटामिन D हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है। विटामिन D की कमी के कारण हड्डियों कमजोर होती हैं और मांसपेशियों में अकड़न की समस्या बढ़ने लगती है। विटामिन D, कैल्शियम को अब्सोर्ब करने में मदद करता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। शरीर में इसकी कमी के कारण आपको सुबह शरीर में अकड़न की समस्या हो सकती है। 
2. खून की कमी : शरीर में खून की कमी के कारण भी शरीर में थकान या मांसपेशियों में अकड़न महसूस हो सकती है। इस कारण से कई लोगों को एनीमिया की समस्या भी हो सकती है। इस स्थिति में शरीर में रेड ब्लड सेल्स ठीक से नहीं बनते हैं जिससे ऑक्सीजन का सप्लाई कम होता है। ऑक्सीजन का कम होने से थकान की समस्या होती है।
 
3. वज़न बढ़ना : वज़न बढ़ना भी इस समस्या का एक बड़ा कारण हो सकता है। ज्यादा वज़न होने के कारण पीठ और गर्दन पर प्रभाव पड़ता है जिससे अकड़न और दर्द की समस्या हो सकती है। साथ ही ज्यादा वज़न के कारण सांस लेने में तकलीफ हो सकती है जिससे नींद प्रभावित होती है। 
 
4. खराब गद्दा : कई बार शरीर में अकड़न की वजह किसी पोषक तत्व की कमी न हो कर आपके गद्दे की हो सकती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे किसी भी गद्दे पर सो जाते हैं या गद्दा बहुत अधिक पुराना हो जाता है। खराब क्वालिटी वाले गद्दे पर सोने के कारण शरीर में दर्द या अकड़न की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपका गद्दा बहुत पुराना हो चुका है तो अपने गद्दे को बदलें। 
ALSO READ: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है या नहीं है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Maha Shivratri Recipes: महाशिवरात्रि व्रत विशेष 5 फलाहार रेसिपीज

महाशिवरात्रि पर भांग क्यों पी जाती है? जानिए धार्मिक कारण और नशा उतारने के आसान उपाय

महाशिवरात्रि पर किस तरह बनाएं ठंडाई, जानिए विधि Maha Shivratri Thandai

Maha Shivratri Nibandh: महाशिवरात्रि पर हिन्दी निबंध

Valentine Special: राशि से जानें आपका कौन-सा है बेस्ट लव मैच

अगला लेख