Hanuman Chalisa

ठंडी तासीर वाली ये चीजें शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी रखती हैं ठंडा

गर्मी का प्रभाव कम करने के लिए ज़रूर करें इन चीज़ों का सेवन

WD Feature Desk
शुक्रवार, 31 मई 2024 (14:02 IST)
summer drinks

Summer Foods to Reduce Body Heat:
गर्मी में ऐसे खाने की चीजों की तलाश रहती जिससे पूरे शरीर को ठंडक मिले। इस सीजन में नारियल पानी, नींबू पानी जैसी चीजों का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है। इनसे शरीर हाइड्रेट भी रहता है और शरीर को ठंडा भी मिलती है। इस लेख में हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताएं जिन्हें गर्मी में खाना चाहिए। इन फूड्स की तासीर ठंडी होती है। यह आपके शरीर को लंबे समय तक ठंडा रखता है। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने में भी प्रभावी हो सकता है।ALSO READ: लिवर को करना है डीटोक्सइस तो पीजिए इस ड्राई फ्रूट का पानी, जानिए पीने का तरीका

1. गोंद कतीरा
गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में अगर आप अपने शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो इसका इस्तेमाल आप तरह-तरह की डिशेज को तैयार करने के साथ-साथ ड्रिंक्स को बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकते हैं।

2. सब्जा सीड्स
सब्जा के बीजों की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर और मस्तिष्क दोनों को ठंडा रखने में प्रभावी होता है। नियमित रूप से सब्जा के बीजों का सेवन करने से आप पाचन शक्ति भी बढ़ा सकते हैं। यह अपच और कब्ज की परेशानी को भी दूर कर सकता है।

 
3. गुलकंद
गुलकंद की तासीर ठंडी होती है और यह कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर करने के लिए भी आप गुलकंद का सेवन कर सकते हैं।

4. पेपरमिंट
पुदीने के पत्तों की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है। शरीर को ठंडा रखने के लिए आप पुदीने के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इससे गर्मी के दिनों में होने वाली सिरदर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है। साथ ही यह माइग्रेन से भी छुटाकारा दिला सकता है।

5. सत्तू
सत्तू के पानी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इससे शरीर में इंसुलिन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। गर्मियों में सत्तू का पानी पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप गर्मी में शुगर लेवल कंट्रोल करने के साथ-साथ शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो सत्तू के पानी का सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

अगला लेख