Hanuman Chalisa

गर्मी में पसीने और दुर्गंध से बचाएंगे ये 10 घरेलू उपाय, जरूर जान लीजिए

Webdunia
गर्मी के मौसम में पसीना आना बेहद आम बात है, लेकिन अत्यधिक पसीना न केवल शरीर की दुर्गंध और कीटाणुओं को जन्म देता है बल्कि आप खुद भी बेहद असहज महसूस करते हैं। सेहत को भी यह प्रभावित करता है। इन समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो एक बार इन उपायों को जरूर जानें - 
 
1 बबूल के पत्ते और बाल हरड़ को बराबर-बराबर मिलाकर महीन पीस लें। इस चूर्ण की सारे शरीर पर मालिश करें और कुछ समय रूक-रूक कर स्नान कर लें। नियमित रूप से यह प्रयोग कुछ दिनों तक करते रहने से पसीना आना बंद हो जाएगा।
 
2 रात को सोने से पहले बगलों पर सेब का सिरका मलें और इसे सूखने दें। अगली सुबह इसे धो लें। इस तरीके से अत्यधिक पसीना आना बंद हो जाएगा। 
 
3 बाहर निकलने से पहले कुछ मिनटों तक शरीर के इस हिस्से पर बर्फ रखना फायदेमंद होता है। इससे ज्यादा पसीना नहीं निकलता।
 
4 पसीने की दुर्गंध दूर करने के लिए बेलपत्र के रस का लेप शरीर पर करना चाहिए।
 
5 अडूसा के पत्रों के रस में थोड़ा शंख चूर्ण मिलाकर शरीर पर लगाने से शरीर से पसीने की दुर्गंध दूर हो जाती है।
 
6 तलवों में ज्यादा पसीना निकलता हो, तो पानी से भरे टब में दो चम्मच फिटकरी पाउडर डालकर उसमें दो मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें।
 
7 एक बार पहने हुए कपड़ों को बिना धोए अलमारी में न रखें। बिना धुले वस्त्रों को अलमारी में रखने पर दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया सक्रिय होकर वस्त्रों में दुर्गंध पैदा कर देते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख