Hanuman Chalisa

माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने ने बताया Acidity और खट्टी डकार का पक्‍का इलाज

Webdunia
शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (15:59 IST)
डॉ श्रीराम नेने बॉलीवुड अभि‍नेत्री माधुरी दीक्षि‍त के पति हैं, लेकिन बतौर डॉक्‍टर उन्‍होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बीमारी का पक्‍का इलाज बताया है, जो काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं किस बीमारी के बारे में क्‍या कहा डॉ नेने ने।

दरअसल, बात हो रही है गैस्ट्रो एसोफिजियल रिफ्लक्स डिजीज यानी जीईआरडी के बारे में। हाल ही में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर नेने ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि जीईआरडी होने पर व्यक्ति के पेट का एसिड मुंह और पेट को जोड़ने वाली ट्यूब में प्रवाहित होने लगता है, इसी स्थिति को जीईआरडी कहते हैं।
साथ ही डॉक्टर नेने ने इस बीमारी के लक्षण और अन्य बातों की भी जानकारी दी है।

​जीईआरडी के लक्षण
 
एसिडिटी से चुटकियों में मिलेगी राहत मानें डॉ. नेने की ये बात

कब जाएं डॉक्टर के पास
विशेषज्ञ कहते हैं कि जब किसी व्यक्ति को सप्ताह में दो बार या इससे ज्यादा बार जीईआरडी के लक्षण दिखाई दें, तो बिना वक्त गवाएं। आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अगर आप इस स्थिति को नजरअंदाज करते हैं तो इससे आपके एसोफैगस को नुकसान हो सकता है और इसके अलावा अस्थमा, कैंसर, जैसी समस्या भी पैदा हो सकती हैं।

​रिसर्च क्या कहती है
साल 2018 में नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन स्टडी के मुताबिक जीईआरडी की समस्या एक खराब जीवन शैली का नतीजा है। जो बहुत साधारण भी है। इसके लक्षणों को देखकर आप इस समस्या को भांप सकते हैं। अगर आप इस समस्या को अधिक गंभीर नहीं बनने देना चाहते, तो समय पर डॉक्टर के जरिए इसका उपचार कराएं। साथ ही आप कुछ उपाय भी अपना सकते हैं जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।

इन चीजों का सेवन करने से बचें इसके अलावा आप अपने वजन को भी पूरी तरह नियंत्रित करने की कोशिश करें। इस तरह आप इस समस्या से बच सकते।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख