मील स्किप करने के बाद भी नहीं हो रहा है वजन कम, जानिए क्या है कारण

क्या वज़न कम करने के लिए मील स्किप करना है सही तरीका

WD Feature Desk
weight loss mistakes

वजन का सीधा सम्बन्ध हमारे खान-पान की आदतों से है। वजन कम करने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं। कोई वेट लॉस के लिए डिनर स्किप करता है तो कई बार लोग वजन कम करने के लिए, नाश्ता छोड़ देते हैं। ये सच है कि कई लोग ऐसा करके वजन कम कर पाते हैं। लेकिन, कई लोगों के लिए, यह कारगर नहीं होता है।

मील स्किप करने के बाद भी ज्यादातर लोग, वजन कम नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में हैं, जो वजन कम करने के लिए, मील्स स्किप कर रहे हैं, लेकिन आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्या वजन कम करने के लिए मील्स स्किप करना सही है और मील स्किप करने के बाद भी वजन कम न होने के क्या कारण हो सकते हैं।ALSO READ: कैंसर से बचने के लिए महिलाओं को करवाना चाहिए Pap Smear Test

मील स्किप करने के बाद भी वजन कम क्यों नहीं होता है?
एक्सपर्ट के मुताबिक, वेट लॉस के लिए भूखा रहना या मील्स स्किप करना सही नहीं है। हमारे शरीर के लिए हेल्दी मील्स बहुत जरूरी हैं। लंबे वक्त तक भूखा रहने का असर, हमारे डाइजेशन और एनर्जी पर भी होता है।

अगर आप मील्स स्किप करती हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म स्लो होने लगता है। क्रैश डाइट या फिर मील स्किप करने से वजन कम नहीं होता है। अगर वेट लॉस होता भी है, तो वह लंबे समय के लिए नहीं होता है।

वजन कम करने के लिए, मेटाबॉलिज्म का दुरुस्त होना जरूरी है। जब आप लंबे अंतराल तक कुछ नहीं खाती हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है और फैट बर्निंग का प्रोसेस धीमा हो जाता है। वहीं, लंबे अंतराल के बाद कुछ खाने से कई बार हम ओवरईटिंग कर बैठते हैं और इससे वजन कम नहीं होता है बल्कि बढ़ने लगता है।

मील्स स्किप करने से शरीर कमजोर होने लगता है और इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इससे बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं, तो हेल्दी खाना खाएं। डिनर हल्का लें लेकिन स्किप न करें। वजन कम करने के लिए, प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स का हेल्दी कॉम्बिनेशन लें।


अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या दर्शाती है ‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर में एंट्री, जानिए क्या है फिल्म की सबसे बड़ी USP

ऑयली बालों के चिपचिपेपन से हैं परेशान? जानें इस Festive Season में घर बैठे कैसे पाएं Oil Free Hairs

नवरात्रि में चेहरे की चमक को बनाए रखेंगी ये 5 गजब की Festive Skincare Tips

नहीं सूझ रहा बेटे के लिए बढ़िया सा नाम, तो ये हैं कुछ नए और यूनीक आइडिया

Navratri Food 2024: नवरात्रि में फलाहार के 5 खास आइटम

सभी देखें

नवीनतम

पार्टनर से मैसेज पर भूलकर भी न करें ये 5 बातें, रिश्ते में घुल सकती है कड़वाहट

क्या है कांजीवरम साड़ी की कहानी, दक्षिण भारत की बुनाई में घुलती सोने-चांदी की चमक

Bhagat Singh Jayanti 2024: शहीद भगत सिंह के 20 क्रांतिकारी विचार, आपका जीवन बदल देंगे

भगत सिंह की जयंती आज, जानें वीर सपूत की 5 अनसुनी बातें

World Heart Day 2024 : हृदय रोगों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बहुत फायदेमंद है लहसुन, जानिए खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

अगला लेख