Hanuman Chalisa

कॉफी पीने वालों के लिए 7 जरूरी सावधानियां

Webdunia
कॉफी पीजिए, लेकिन सही समय पर 
 
सुबह-सुबह एनर्जी के लिए आप में से कई लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करते होंगे, लेकिन अगर आप इसका सेवन गलत समय पर करते हैं, तो यही कॉफी आपकी एनर्जी चुरा भी सकती है ! इतना ही नहीं, यह आपको हाई ब्लडप्रेशर का मरीज बनाने के साथ ही आपकी नींद भी चुरा सकती है। इन सब से बचने के लिए आपको जरूरत है, कॉफी को सही समय पर पीने की। जानिए विशेषज्ञों की राय - 
 
1 अगर आप सुबह के वक्त कॉफी पीते हैं, तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि इस समय, खास तौर से सुबह 8 से 9 के आसपास स्ट्रेस हार्मोन कार्टीसोल अपने चरम पर होता है। इस समय पर अगर आप कॉफी पीते हैं, तो आपका स्ट्रेस लेवल कम होने के बजाए बढ़ सकता है।
 
यह भी पढ़ें : नकली अंडों को पहचानने में मदद करेंगे, यह 5 टिप्स
 
2 एक बार किसी वक्त पर आपको कॉफी पीने की आदत हो गई, तो आपको स्वयं को ऊर्जावान रखने के लिए और ज्यादा कॉफी की आवश्यकता महसूस होगी, और आप ज्यादा मात्रा में कैफीन ग्रहण करेंगे, यह एक प्रकार की लत है।

यह भी पढ़ें : पत्तल (पातल) पर खाना खाने के 5 फायदे
 
3 अगर आप दिन के 10 बजे से 11:30 बजे के बीच कॉफी पीना पसंद करते हैं या फिर आपको इसकी आदत है, तो यह सही समय है जब कार्टीसोल का स्तर नीचे होता है। इस वक्त कॉफी पीना आपके लिए सुरक्षित है। 
 
यह भी पढ़ें : शारीरिक तकलीफों में कमाल हैं एक्यूप्रेशर के 5 टिप्स
 
4 अगर आप 12 बजे से 1 बजे के बीच कॉफी पीते हैं, तो यह वो समय है जब कार्टीसोल का स्तर फिर से ऊपर उठता है। इस वक्त कॉफी पीना आपके लिए नुकसानदायक ही है।


5 इसके बाद, यानि दोपहर 1 बजे के बाद शरीर में कार्टीसोल का स्तर कम होना शुरू होता है, अत: 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच आप किसी भी वक्त कॉफी पी सकते हैं, जो आपको बिना नुकसान के ऊर्जा प्रदान करेगी।
 
6 कई लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाने के साथ, खाने के पहले या ठीक बाद कॉफी पीते हैं। ऐसा करना नुकसानदायक है क्योंकि इससे शरीर में आयरन का अवशोषण बाधित होता है।
 
खाना खाने और कॉफी पीने के बीच कम से कम एक घंटे का गैप जरूर रखें। अगर आप ए‍नीमिक हैं, तो यह आपके लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। वहीं शाम के बाद कॉफी पीना आपकी नींद को खराब करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख