Healthy food : सेहत के लिए अच्छी होती है खट्टी-मीठी इमली, जानिए 8 फायदे

Webdunia
Imli Ke Fayde
 

इमली का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। ऐसा भारतीयों में अक्सर देखा गया है। इमली का खट्टा-मीठा स्वाद कई बार मूड को भी ठीक कर देता है। इसका सबसे अधिक इस्तेमाल पानी पूरी के पानी और चटनी बनाने में किया जाता है। यह खाने में स्वाद तो बढ़ाती है साथ ही सेहत के लिए गुणकारी भी है। 
 
जी हां, इमली में मौजूद तत्व आपके शरीर में हो रही विटामिन और अन्य तत्व की कमी को पूरा करती है। तो आइए जानते हैं इमली के चमत्कारी फायदे - 
 
1.इमली में विटामिन सी और ए की भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से आंखों की समस्या, सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है। साथ ही यह वजन कम करने में भी सहायक होती है। 
 
2.पाचन तंत्र ठीक होने से सेहत हमेशा दुरुस्त रहती है। इमली पाचन तंत्र को मजूबत करती है और समस्या में सुधार होता है। इसके सेवन से अपच की समस्या दूर होती है। 
 
3.कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, पोटैशियम, फाइबर और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं।  
 
4.इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में काफी मदद मिलती है। इसमें मौजूद तत्व एंटीऑक्सीडेंट लेवल को बढ़ाता है। 
 
5.इसमें विटामिन सी की प्रचूर मात्रा होती है, जिससे ह्रदय संबंधित बीमारी में आराम मिलता है। 
 
6.इमली के सेवन से फाइबर का स्तर बढ़ता है, जिसके कारण भूख कम लगती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। 
 
7.इमली में मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है। जिस वजह से हीमोग्लोबिन बढ़ता है।    
 
8.इमली के सेवन से इम्यूनिटी का स्तर भी बढ़ता है। इसमें विटामिन-सी और पॉली सेकेराइड तत्व रहते हैं, जिससे आपके शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। 
 
इमली का सेवन करने से कई सारे फायदे है लेकिन इसके नुकसान भी है। अक्सर यह अलग-अलग बॉडी टाइप के अनुसार रिएक्ट करती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें। 

ALSO READ: रात को किस करवट सोना सही है... ये है खास जानकारी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

तरबूज काटकर रख देते हैं फ्रिज में तो बन सकता है जहर!

Sunglasses लेते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, आंखों को धूप से बचाएंगे इस तरह के चश्मे

जल्दी गल जाता है केला तो अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज के अलावा भी होती हैं ये 7 बीमारियां

23 अप्रैल : वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे आज, जानें इतिहास और 2024 की थीम

क्या दुनिया का कोई देश वैसा धर्मनिरपेक्ष है, जैसी भारत से अपेक्षा की जाती है?

विश्व पृथ्वी दिवस पर इसके संरक्षण का लें संकल्प :गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

सियाह रात के सोनहला भोर होला आ गिरमिटिया एकर बेहतरीन उदाहरण बा :मनोज भावुक

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

अगला लेख