Hanuman Chalisa

किस फूड और वेजिटेबल्स में पाया जाता है 'विटामिन डी', क्या होगा इसे खाने से

Webdunia
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कई तरह की आम बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। जिसका ध्‍यान दैनिक कार्यों के साथ रखा जा सकता है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आपको लगातार कमजोरी, थकान महसूस होती रहेगी। इसकी कमी होने पर जोड़, हड्डियों में दर्द, जमीन पर नहीं बैठ पाना, चढ़ाव उतरने-चढ़ने में समस्या होना। जैसी दिक्‍कत सामने आ सकती है। इतना ही नहीं अधिक कमी होने पर बाल भी झड़ने लगते हैं। लेकिन अपने आहार में विटामिन डी को शामिल कर इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं किन फल और सब्जियों में विटामिन डी पाया जाता है। 
 
1.संतरा - संतरे में विटामिन डी की प्रचुर मात्रा होती है। विटामिन डी जब शरीर में जाता है तो शरीर में तरावट आ जाती है। एनर्जी लेवल बढ़ जाता है।साथ ही इसमें पर्याप्‍त मात्रा में विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम मौजूद होता है। अगर आप दिन भर में एक गिलास संतरे का जूस पीते हैं तो वह आपके लिए पर्याप्‍त हैं। 
 
2. दूध - अक्सर दूध पीने में बहुत से लोग नाटक करते हैं यह डेयरी प्रोडक्‍ट है। लेकिन रोज एक गिलास दूध पीना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन डी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में  है। एक गिलास दूध पीने से विटामिन डी की एक चौथाई भरपाई हो जाती है। 
 
3.मशरूम - मशरूम सूरज की रोशनी में उगते हैं। जिसमें उसकी अहम भूमिका रहती है। इसलिए भी मशरूम में विटामिन डी भरपूर मात्रा होता है। हां लेकिन ये बात ध्यान रखें कि मशरूम प्राकृतिक धूप में ही सुखाए गए हो। मशरूम में विटामिन डी के साथ विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 भी मौजूद होता है। 
 
4. गाजर - गाजर में भी विटामिन डी की मात्रा होती हैं। रोज एक गिलास गाजर का जूस पीने से विटामिन डी की कमी पूरी की जा सकती है। गाजर का जूस पीने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। 
 
5. दही - अपनी डाइट में दही को शामिल करना नहीं भूलें। जी हां, दही डेयरी प्रोडक्‍ट है। रोज एक प्‍लेट ताजा दही खाने से आपके हड्डियां मजबूत होगी, पाचन तंत्र भी मजबूत होगा। दही विटामिन डी का सबसे महत्‍वपूर्ण स्‍त्रोत हैं। 
 
विटामिन डी के फायदे 
 
- वजन कम करने में मदद मिलेगी।
- डिप्रेशन से मुक्ति होगी।
- दिल का खतरा कम होगा।
- हड्डियां मजबूत होगी।
-रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख