Hanuman Chalisa

इन कहानियों को पढ़कर अतीत में चला जाएगा पाठक

Webdunia
सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (12:21 IST)
इमरान अली की किताब 'एक पल ये भी' कहानियों का संकलन है। इसमें कुल 7 कहानियां हैं। लेखक ने बेहद ही मासूमियत से यह कहानियां लिखी हैं। इसे एक तरह संस्‍मरणात्‍मक दस्‍तावेज भी कह सकते हैं, क्‍योंकि जो कहानियां इसमें शामिल की गई हैं, उन्‍हें लेखक ने अपने आसपास से और मिलने-जुलने वाले लोगों के जीवन से ही उठाई है।

कहानियों के प्‍लाट में भावुक तरह से पात्रों के सुख-दु:ख को साझा किया गया है। लेखक फिल्‍म निर्देशन से भी जुड़े रहे हैं इसलिए उनकी कहानियों में कई जगह दृश्‍य भी आते हैं। उनकी एक कहानी 'चित्रकूट एक्‍सप्रेस' में कई जगहों का जिक्र है। इस कहानी के पात्र भी काफी मैच्‍योर हैं।

लेखक ने इंदौर में रहकर पढ़ाई की है इसलिए उनकी इस किताब की कई कहानियों में इंदौर शहर का भी जिक्र आता है। उनकी कहानी 'भंवरकुआं' में इंदौर का जिक्र है। लेखक अपनी इस किताब के बारे में दावा करते हैं कि इसमें कोई भी कहानी बनावटी नहीं है और सभी कहानियां वास्‍तविक हैं और जिन्‍हें पढ़कर पाठक अपने अतीत और भविष्‍य की घटनाओं में गोते लगाएगा।
 
किताब : एक पल ये भी
लेखक : इमरान अली
प्रकाशक : यूनिवर्सल बुक्‍स
कीमत : 100 रुपए    

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

अगला लेख