Hanuman Chalisa

हिंदी दिवस पर नई कविता : हिंदी भाषा जन गण मन है

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (16:47 IST)
हिंदी तन है हिंदी मन है,
हिंदी ही जीवन का धन है।
हिंदी भारत के कण-कण में,
हिंदी ही सम्पूर्ण वतन है।
 
नहीं तेलगू पंजाबी में,
अरे, यहां कोई बंधन है।
न ही हिंदी गुजराती में,
रही यहां कोई अनबन है।
 
उर्दू महके, कन्नड़ चहके,
सारा भारत देश चमन है।
कहीं मराठी, कहीं बांगला,
सबका मन निर्मल चन्दन हैं।
 
भाषाएं तो अलग-अलग हैं,
किन्तु सभी का एक चलन है।
भले कुंडली अलग-अलग हो,
पर सबका ही एक लग्न है।
 
भारत की हर भाषा को ज्यों,
हिंदी का हर रोज नमन है।
और सभी भाषाएं बहनें,
हिंदी सबकी बड़ी बहन है|
 
धरती पर सब लहराती हैं,
हिंदी बहती संग पवन है|
हमें ध्यान हर दम रखना है,
हिंदी भाषा जन गण मन है।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख