suvichar

I LOVE YOU बनाम आलू : यह चुटकुला है बड़ा धांसू

Webdunia
गुप्ता जी ने जैसे ही अपने घर में प्रवेश किया, कार की चाबी टेबल पर रखते हुए कहा,
 "बहुत भूख लगी है , क्या सब्जी बनाई है?
 
उसके बाद वे थक कर सोफे पर बैठे अपने जूते उतार ही रहे थे तभी गुप्ताइन की रोमांटिक आवाज आई...I  LOVE YOU.
 
ये सुनकर गुप्ता जी चौंक गए औऱ अपनी पत्नी को बड़े ध्यान से देखा। गुप्ता जी ने पाया कि उसकी काजल भरी आंखों में लबालब प्यार था। काले बाल खुलकर हवा में लहरा रहे थे। उसके लबों पर हल्की शर्मीली मुस्कान थी।
 
गुप्ता जी को महसूस हुआ कि शायद आज उनकी शादी की सालगिरह है। हालांकि उनकी शादी अरेंज मैरिज ही थी, मगर 35 साल में पत्नी ने उन्हें क़भी भूलकर भी I Love you नहीं कहा था।
 
कुछ देर के बाद भावविभोर होकर गुप्ता जी ने सोचा चलो देर आई दुरुस्त आई ,जब पत्नी ने अपने प्रेम का इज़हार कर ही दिया है तो मैं भी इसका जवाब दे दूं।
 
गुप्ता जी ने भी बेहद रोमांटिक अंदाज़ में बड़े उत्साह के साथ अपनी पत्नी से भी ज्यादा प्यार से कहा...
 
" I LOVE YOU TOO ".
 
ये सुनकर अचानक गुप्ताइन के चेहरे से रोमांस छू हो गया, मुस्कान उसके होठों से ग़ायब हो गई औऱ आंखें सिकुड़ गईं।
 
फ़िर उसने बड़े ही कर्कश स्वर में कहा "मैं कब से कह रही हूँ कि अपने कानों का अच्छी तरह इलाज कराओ,कभी उनमें सीटी बजने लगती है तो कभी पटाखे बजते हैं तो कभी संगीत बजता है, अब बुढापा आ गया है आपको।" 
 
मैंने  I Love you नहीं कहा था!
 
 आपने पूछा, क्या सब्जी बनाई है तो मैंने कहा था, "आलू" 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अमर उपाध्याय बोले- चुप्पी नहीं, बच्चों की हिफाजत पहले

'मैं हूं' गाने में सलमान खान ने चलाई अपनी खुद की विंटेज जीप, जानिए क्यों है खास?

दुबई में रह रहीं एरिका फर्नांडिस ने बताई आपबीती, बोलीं- मिसाइल की आवाजें डराती हैं

जय हेमंत से कैसे बने टाइगर श्रॉफ? जानिए नाम बदलने की दिलचस्प कहानी

प्राइम वीडियो ने की 'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 की रिलीज डेट की घोषणा, दो टाइमलाइन में दिखेगा अभिलाष का संघर्ष

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख