इंदौर के संदीप राशिनकर के चित्रों से सज्जित है नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी की प्रेरक कृति

Webdunia
sandeep raashinakar
 
इंदौर। नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों की एक रोचक पुस्तक आई है, 'नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के जीवन के प्रेरक प्रसंग'। 
 
दिल्ली के प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस अंतरराष्ट्रीय महत्व की कृति में एक साधारण परिवार के कैलाश शर्मा से नोबेल विजेता बने कैलाश सत्यार्थी के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों और घटनाओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि चयनित प्रसंगों की चित्राभिव्यक्ति के लिए संदीप राशिनकर का चयन किया गया था। संदीप ने इस कृति के चुनिंदा प्रसंगों को अपनी अभिनव शैली में चित्रबद्ध कर प्रसंगों को रुचिकर और प्रभावी बनाया है। संदीप के बनाए चित्रों ने न सिर्फ इस कृति की रोचकता में वृद्धि की है, वरन इसे और लक्षवेधी बनाया है। 
 
अनेक कृतियों के लिए बनाए अपने हजारों रेखांकनों से संदीप ने न सिर्फ राष्ट्रव्यापी ख्याति अर्जित की है, वरन ज्ञातव्य है कि सत्यार्थीजी की कोरोना पर लिखी चर्चित कृति 'कोविड-19 सभ्यता का संकट और समाधान' में भी संदीप राशिनकर के चित्रों का समावेश किया गया था।

sandeep raashinakar

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं आसानी से मिलने वाले ये 9 आयुर्वेदिक हर्ब्स

‘कामसूत्र’ की धरती भारत में ‘सहवास’ पर इतना संकोच क्‍यों?

रथ यात्रा पर निबंध: आस्था, एकता और अध्यात्म का भव्य संगम, जगन्नाथ रथ यात्रा में क्या है इस साल खास?

कद्दू के बीज ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए कितनी मात्रा में खाने से होता है फायदा

कैसे बनाते हैं भगवान जगन्नाथ का खिचड़ी भोग, यहां पढ़ें सात्विक रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

हार्ट अटैक से एक महीने पहले बॉडी देती है ये 7 सिग्नल, कहीं आप तो नहीं कर रहे अनदेखा?

क्या महिलाओं में कार्डियक अरेस्ट है ज्यादा घातक? शेफाली जरीवाला डेथ केस से मिल रहे संकेत

दुनिया के जाने-माने लोगों ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बारे में क्या कहा, पढ़ें 10 अनसुने कथन

बाजार में कितने रुपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

बालों और त्वचा के लिए अमृत है आंवला, जानिए सेवन का सही तरीका

अगला लेख