Hanuman Chalisa

वर्ष 2023 के लिए शिवना प्रकाशन के प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा

अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान-यतीन्द्र मिश्र, शिवना कृति सम्मान-स्नेह पीयूष को

WD Feature Desk
Shivna Prakashan
शिवना प्रकाशन द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। शिवना प्रकाशन के ऑनलाइन आयोजन में वर्ष 2023 के लिए यह सम्मान दिए जाने की घोषणा की गयी है। सम्मान समारोह 30 मार्च 2024 को सीहोर के क्रीसेंट क्लब एंड रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। 
 
शिवना सम्मानों के लिए बनाई गई चयन समिति के संयोजक, पत्रकार तथा लेखक आकाश माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवना द्वारा दो सम्मान प्रदान किए जाते हैं। एक 'अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान' जो वर्ष भर में सभी प्रकाशनों द्वारा प्रकाशित साहित्य की सभी विधाओं की पुस्तकों में से निर्णायकों द्वारा चयनित एक पुस्तक को प्रदान किया जाता है। तथा दूसरा 'शिवना कृति सम्मान' जो वर्ष भर में शिवना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में गुणवत्ता तथा विक्रय के सम्मिलित आधार पर एक पुस्तक को प्रदान किया जाता है। 
 
वर्ष 2023 के लिए इन सम्मानों की घोषणा हिन्दी की वरिष्ठ लेखिका तथा शिवना प्रकाशन संचालक मंडल की सदस्य सुधा ओम ढींगरा ने अमेरिका से ऑनलाइन की। 'अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान' वाणी प्रकाशन से प्रकाशित जीवनीपरक पुस्तक 'गुलज़ार साब' के लिए हिन्दी के प्रतिष्ठित गद्यकार यतीन्द्र मिश्र को प्रदान किया जायेगा। 'शिवना कृति सम्मान' कविता संग्रह 'इतना तुम मय होकर' के लिए लेखक स्नेह 'पीयूष' को प्रदान किया जायेगा। ऑनालाइन इन सभी सम्मानों की घोषणा करते हुए सुधा ओम ढींगरा ने सभी सम्मानित होने वाले लेखकों को बधाई प्रदान की। 
 
इस अवसर पर साहित्यकार पंकज सुबीर तथा शिवना प्रकाशन के संचालक शहरयार भी ऑनलाइन आयोजन में उपस्थित थे। वर्ष 2021 तथा 2022 के सम्मानों की घोषणा पिछले वर्ष ही की जा चुकी है। आकाश माथुर ने बताया कि 30 मार्च 2024, शनिवार को सीहोर के क्रीसेंट क्लब एंड रिसॉर्ट में एक गरिमामय सम्मान समारोह में इन तीनों वर्षों के सम्मानित रचनाकारों को यह सम्मान प्रदान किये जायेंगे।
ALSO READ: सिंधी भाषा के बारे में 10 रोचक तथ्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

अगला लेख