अवधेश सिंह की चुनिंदा शायरी

अवधेश सिंह
1.
 
दिल है बेताब नज़र खोई हुई लगती है,
ज़िंदगी दु:ख में बहुत रोई हुई लगती है।
 
तुझको सोचों तिरी ताअत में रहूं तो मुझको,
ख़ुशबुओं से ये ज़मीं धोई हुई लगती है।
 
सांस लेते ही धुआं दिल में उतर जाता है,
आग सी शय यहां कुछ बोई हुई लगती है।
 
सामने हश्र नज़र आता है लेकिन दुनिया,
ख़्वाब-ए-ग़फ़लत में अभी सोई हुई लगती है।
 
सब ज़फ़र-याब हुए अपने सफ़र में 'पारस',
मेरी मंज़िल ही फ़क़त खोई हुई लगती है।
 

 


2.
 
मुस्कुराते हुए फूलों का अरक़ सबका है,
उनके जलवों से अयां है जो सबक़ सबका है।
 
जिसको पढ़ने से मिरी ज़ीस्त ज़िया-बार हुई,
उस पे तहरीर ख़ुदा की है वरक़ सबका है।
 
जितनी हाजत हो मियां उतना ही हिस्सा लेना, 
अपने अतराफ़ के सामान पे हक़ सबका है।
 
मुट्ठियां भर के लहू मैंने उछाला बरसों,
इससे तश्कील हुआ रंग-ए-शफ़क़ सबका है।
 
लोग किस तरह दिखाते हैं तबस्सुम की नुमूद,
रूह कजलाई है चेहरा भी तो फ़क़ सब का है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

क्या होता है डेवलपमेंट ट्रॉमा डिसऑर्डर? जानें बच्चों में दिखाई देने वाले इसके लक्षण

नन्ही-सी राजकुमारी के लिए चुनिए यूनीक और मीनिंगफुल नाम

आपकी दिनचर्या में दिखते हैं डायबिटीज के ये 8 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

क्यों बुखार आने पर बच्चों के पैरों में होता है दर्द? जानिए इसका कारण और समाधान

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है Puppy Yoga, जानें इसे करने का सही तरीका

क्या आपके बेबी को भी कम भूख लगती है? ये सामान्य है या है समस्या का संकेत?

डायपर से जुड़े इन भ्रमों पर अक्सर लोग कर लेते हैं भरोसा, जानें क्या है इनकी सच्चाई

बच्चों को चीनी खिलाने की सही उम्र क्या होती है? बच्चों को चीनी खिलने से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें

Heat Stroke स्ट्रोक से राहत दिलाएंगे ये 5 योगासन, शरीर हो जाएगा ठंडा ठंडा कूल कूल

अगला लेख