Hanuman Chalisa

पूजन के लिये : जगदम्बा के दरबार चलो

Webdunia
प्रो. सी.बी. श्रीवास्तव "विदग्ध"
दर्शन के लिये , पूजन के लिये,  जगदम्बा के दरबार चलो 
मन में श्रद्धा विश्वास लिये , मां का करते जयकार चलो !! जय जगदम्बे , जयजगदम्बे !!
 
है डगर कठिन देवालय की , माँ पथ मेरा आसान करो 
मैं द्वार दिवाले तक पहुँचू ,इतना मुझ पर एहसान करो !! जय जगदम्बे , जयजगदम्बे !!
 
उँचे पर्वत पर है मंदिर , अनुपम है छटा छबि न्यारी है 
नयनो से बरसती है करुणा , कहता हर एक पुजारि है !! जय जगदम्बे , जयजगदम्बे !!
 
 
मां ज्योति तुम्हारे कलशों की , जीवन में जगाती उजियाला 
हरयारी हरे जवारों की , करती शीतल दुख की ज्वाला  !! जय जगदम्बे , जयजगदम्बे !!
 
 
जगजननि माँ शेरावाली ! महिमा अनमोल तुम्हारी है 
जिस पर करती तुम कृपा वही , जग में सुख का अधिकारी है !! जय जगदम्बे , जयजगदम्बे !!
 
 
तुम सबको देती हो खुशियाँ , सब भक्त यही बतलाते हैं 
जो निर्मल मन से जाते हैं वे झोली भर वापस आते है !! जय जगदम्बे , जयजगदम्बे !!

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख