Hanuman Chalisa

गणेश उत्सव पर दोहे

सुशील कुमार शर्मा
सोमवार, 1 सितम्बर 2025 (17:01 IST)
गणपति घर में लाइए, गणपति सुख की खान।
ज्ञान बुद्धि के देव हैं, गणपति विज्ञ विधान।।
 
मोदक लड्डू भोग हो, पूजन अर्चन ध्यान।
रक्त पुष्प अरु दूब से, हो प्रसन्न भगवान।।
 
सूंड बड़ी है ज्ञान की, आंखों में है नेह।
मस्तक चौड़ा भव्य है,सत्य समाहित देह।
 
कर्ण सूप है छानते, सत्य असत्य विवेक।
लंबोदर उदरस्थ है, घृणा द्वेष, अतिरेक।।
 
एक दंत का त्याग भी, देता है संदेश।
साहस बुद्धि विवेक से, मिटते जीवन क्लेश।।
 
मूषक वाहन भव्य है, अहंकार का रूप। 
जिसको वश गणपति करें, महिमा दिव्य अनूप।।
 
जोड़े हर इंसान को गणपति का यह पर्व।
मनवांछित सिद्धि मिले, गणपति सिद्ध अथर्व।।
 
मिट्टी के गणपति बने, इको फ्रेंडली आज।
प्रकृति पुत्र हैं गणपति, करते पूर्ण काज।।
 
शुरू किया था तिलक ने,जन-जन का यह पर्व।
सूत्र एकता में बंधा, भारत मानस सर्व।।
 
लंबोदर करते सदा, विघ्नों का संहार। 
जब गणपति की हो कृपा, हो जीवन उद्धार।।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है।)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

अगला लेख