हिन्दी कविता : शहीदों को समर्पित रचना

Webdunia
- ठाकुर विशाल सिंह

अब मौन तोड़ बजा युद्ध-नाद,
अब सुना दे जग को सिंह-नाद
 
जिस क्षण वन में पद धरे श्वान 
आए उसी क्षण उसे सिंह याद
 
जा काट डाल मस्तक इतने 
शोणित के वादिर बन जाएं 
 
भीजे जो शोणित वर्षा में 
उसके कर भेदिर बन जाएं
 
कर वो हालत तू लोथों की
पक्षी तक ना मलत्याग करें
 
उनसे पोषण से उपजें जब
ना नागफनी फल त्याग करें 
 
अब तोड़ मौन बजा युद्ध-नाद,
अब सुना दे जग को सिंह-नाद
 
तू भगा भगा कर काट डाल
सब रख कर मन में मृत्यु दें

 
थर थर कांपे गिरकर पद पर
अवनमन में रखकर मृत्यु दें 
उस क्षण जो आए मृत्यु भी
मृत्यु तक पर जा हो हावी 
 
बचने का शेष कुछ प्रश्न नहीं
हर एक प्रहार हो अभिभावी
 
गज के नीचे आ कर भुजंग 
की क्या मजाल मारेगा डंक
 
तू भंग करदे उसका हर अंग
उसे जो देखे वो समझे रंक
 
अब मौन तोड़ बजा युद्ध-नाद,
अब सुना दे जग को सिंह-नाद। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

चेहरे को हफ्ते में कितनी बार स्क्रब करना होता है सेफ? जानें स्क्रब करने का सही तरीका

डेट पर जमाना है अपना इम्प्रेशन तो ये 5 Casual Trouser करें ट्राई

महेंद्र सिंह धोनी का ये 1 घंटे वाला फिटनेस मंत्र दे सकता है आपको Workout Motivation

जज्बे को सलाम! बीमारी के बाद काटने पड़े हाथ-पांव, फिर भी संसद पहुंचे, लड़ना चाहते हैं चुनाव

पुरुष गर्मी में चेहरे को तरोताज़ा रखने के लिए ट्राई करें ये 4 आसान फेस पैक

पीले और नारंगी रंग की सब्जियां और फल खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

महंत अवैद्यनाथ की जयंती, जानें 11 खास बातें

छोटे बच्चे को अगर रहती है कब्ज की समस्या, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, मिलेगा आराम

28 मई : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती, जानिए 5 अनसुने तथ्य

बच्चों के पेट के कीड़ों से जुड़े इन मिथकों पर क्या आप भी करते हैं भरोसा? जानें इनकी सच्चाई

अगला लेख