Hanuman Chalisa

सियासत पर कविता : राज की कुर्सी

Webdunia
सही है, न्याय की कुर्सी में, 
अन्याय नहीं होता है 
झूठ है, राज की कुर्सी में, 
माया मोह नहीं होता है
बिना लक्ष्मी जी के,
भला कभी कुर्सी मिलती है 
तभी तो कुर्सी मिलते ही, 
लक्ष्मी जी फलती फूलती है 
धन है तो सियासत में,
उठापटक होती है  
मैदान में उतरने के लिए,
भारी भरकम सूमो पहलवान की जरूरत होती है 
लड़ाके आ ही गए,
तो मार धाड़ होनी ही है 
झगड़ते ही पुलिस की,
सीटी बजनी है 
थाने पहुचने पर,
मेडल मिलने वाला नहीं है 
मुकदमों की फेहरिस्त,
लंबी होनी ही है 
बायोडाटा में लिखने की,
कमी नहीं है 
उम्मीदवार के नाम से 
जनता अपरिचित नहीं है  
प्रजा भी जाति, धर्म 
संप्रदाय में बंटी हुई है 
साधु संतों की साधना,
भंग करने पर तुली हुई है 
मौन तपस्वियों के मुखारविंद से,
प्रवचनों की झड़ी लगी हुई है 
वसुधैव कुटुम्बकम की जगह,
वसुधैव लड़क्कम की बारिश हो रही है 
बांट कर आखिर कोई,
चुनाव जीत जाता है 
जीतते ही सरकार,
बनाने का दावा ठोक देता है 
सैया हुए कोतवाल,
डर किस बात का है 
कुर्सी पर बैठते ही,
अपनों से मुकदमे वापस ले लेता है 
न्याय की कुर्सी तक,
फाइल पहुंचने ही नहीं देता है 
उससे पहले ही अफसरों के,
पिटने, उनसे गाली गलोच करने का, 
सलटारा कर देता है 
सही है, न्याय की कुर्सी में, 
अन्याय नहीं होता है 
झूठ है, राज की कुर्सी में, 
माया मोह नहीं होता है।
- पंकज सिंह   
ALSO READ: हिन्दी कविता : अपात्र

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

अगला लेख