हिंदी कविता: आभासी रिश्ते

तृप्ति मिश्रा
अब रोज़ दुआ सलाम होती है
मिलता कोई नहीं
फिर भी रोज़ बात होती है

इबादत और दुआओं के न जाने
न जाने कितने लफ्ज़ मिलते हैं
दुनिया भर के फूल अब रोज़
मेरे फ़ोन में खिलते हैं

सिमट गए रिश्ते इन तक अब
कोई घर नहीं आता है
बस फारवर्ड मैसेजेस के ज़रिए
अपनी बात कह जाता है

आभासी दुनिया के रिश्ते वैसे
खुशियां भी दे जाते हैं
अब मेरी सालगिरह पर
हज़ारों संदेसे आते हैं

सुख-दुःख चाहे जो हो
अब कोई नहीं आता है
एक मैसेज भेज कर वो
फ़र्ज़ से निजात पाता है

अजनबियों से बने ये आभासी
ये रिश्ते भी खास हैं
बिना मिले नज़दीकी हो जाते
बड़े मज़े की बात है

अकेलेपन की ऊब से
एक राहत सी दिलाते हैं
दूर कहीं सुंदर सपनों सी
एक दुनिया ये बनाते हैं

खो गए इन सबमें इतना
असल संवेदना अब रोती है
पर इन आभासी रिश्तों में
अब रोज़ दुआ सलाम होती है.
---

(लेखक सरकारी विभागों एवं गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त हैं। उनकी कविताएं, गीत, लघुकथा, संस्मरण, आलेख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं, समाचार पत्रों में लगातार प्रकशित होते रहते हैं। ज़मीनी एवं आभासी मंचों पर अनेक आयोजनों में काव्यपाठ एवं संचालन। यादों के पत्ते शीर्षक से उनका काव्य संग्रह और लोक-लय शीर्षक से पुरातन लोकगीतों का संग्रह प्रकाशि‍त हो चुका है।)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

कंसीलर लगाने से चेहरे पर आ जाती हैं दरारें, तो अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

क्या होता है Nyctophobia, कहीं आपको तो नहीं हैं इसके लक्षण?

चेहरे पर रोज लगाती हैं फाउंडेशन? हो सकती हैं ये 7 स्किन प्रॉब्लम

अंगड़ाई लेने से सेहत रहती है दुरुस्त, शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

रोज लगाते हैं काजल तो हो जाएं सावधान, आंखों में हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

अगला लेख