Hanuman Chalisa

जरा हटके : पानी

देवेन्द्र सोनी
हमेशा की तरह ही
त्रस्त हैं लोग
सूखते रिश्तों से
आंखों के घटते पानी से 
और
गिरते भू जल स्तर से।
 
रिश्ते और पानी जीवन है
इनका निरंतर घटते रहना
सिर्फ 
घटना ही नहीं है, 
यह है 
हमारी उस प्रवृत्ति का प्रतिफल
जिसने हमें बना दिया है
प्रकृति और रिश्तों के प्रति 
उदासीन और लापरवाह।
 
भोग तो रहे ही हैं हम
इसका भारी दुष्परिणाम
पर
सबसे ज्यादा भोगेगी इसे
हमारी आने वाली वह पौध
जिसे हमने दे रखी हैं 
संस्कारविहीन सुविधाएं अनंत
और कर दिया है प्रकृति तथा
परिवार से विलग।
 
हम खरीदना चाहते हैं
पैसे से हर खुशी 
पर क्या करेगा पैसा भी
जब हमारे अपने संस्कारों में
आंखों में
और धरा में भी 
होगा ही नहीं पानी।
 
वक्त अभी भी है
हम करें रक्षा प्रकृति की,
परिवार की, और रिश्तों की।
 
सिखाएं बच्चों को भी यह
कि रिश्तों की जमीन में भी
रमता है पानी 
धरा की ही तरह।
 
जिस दिन सीख जाएंगे
उनके साथ ही 
हम भी यह सब,
रह जाएगा 
आंखों में भी पानी
रिश्तों में भी पानी
धरा और अम्बर में भी पानी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

अगला लेख