suvichar

मणिपुर घटना पर कविता : आंख का पानी मर चुका है

स्मृति आदित्य
बहुत तृप्त हुए होंगे ना 
उससे पहले निर्लज्ज हुए होंगे ना 
क्या मिला तुम्हें 
वस्त्रहीना स्त्री में 
निर्वस्त्र नारी में 
एक देह, एक शरीर, एक हांड़ मांस का पुतला... 
फिर अट्टाहास किए होंगे 
परिहास और उपहास किए होंगे 
 
एक बार सोचना कहां है 
वह वस्त्रहीना स्त्रियां अभी 
क्या कर रही होंगी 
क्या सोच रही होंगी 
आंसू, क्रोध और शर्म से 
किस किस को कोस रही होंगी 
 
नहीं 
तुम नहीं सोच सकोगे 
तुम नहीं जान सकोगे 
भीतर कितनी किरचें बिखरी होंगी 
उम्मीदों की कितनी किरणें बुझी होगी 
मर जाने या मार देने की बातें भी सुझी होंगी 
 
तुम नहीं जानते 
तुमने इस धरती की उस बेल के पत्ते उतारे हैं 
जिसमें जीवनरस बहा था 
जिसने तुम्हें धरा पर लाने को 
ना जाने क्या क्या सहा था 
 
तुमने एक दो या तीन स्त्रियां 
वस्त्रहीन नहीं की 
जीवन के पांच तत्वों को नग्न किया है 
वस्त्रहीना वह स्त्रियां
धरा, आकाश, समीर, अग्नि और नीर है 
और आज 
धरा चुप है 
आकाश बरस रहा है 
समीर मंद है 
अग्नि प्रचंड है 
और नीर 
नीर तो इन सबकी आंखों में है.... 
वह अब हममें कहां बचा है 
 
हमारी आंख का पानी बहुत पहले मर चुका है 
बचा हुआ बह बह कर थक चुका है....
 
एक कहावत है शर्म से पानी पानी होना 
जो किताबों में दुबक रही है ... और 
उस घर की इज्जत आज हर घर में सुबक रही है... 
ALSO READ: मणिपुर घटना पर कविता : रहोगे तो तुम वहशी दरिंदे

ALSO READ: Manipur: कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते?

ALSO READ: Manipur Violence : याद रखना, नग्न स्त्रियां खूंखार हो जाती हैं...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

Holi special recipes: होली के मौके पर खास पकवान: धुलेंड़ी और होली की स्वादिष्ट रेसिपी

Holi recipes: रंगों और स्वाद का संगम: होली-धुलेंड़ी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

आज का चटपटा चुटकुला : होली कब है?

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

अगला लेख